वैश्विक

पेशावर में सिख युवक की हत्या

Image Result For A-Sikh-Youth-Has-Been-Killed-By-An-Unidentified-Person-In-Peshawarपाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव के बाद एक बार फिर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है। पेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव चामकानी थाना क्षेत्र में मिला। 

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इससे पाकिस्तान में रह रहे सिख समुदाय में आक्रोश बढ़ने के आसार हैं। हाल में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव करते हुए नाम बदलने तक की चेतावनी जारी की थी।

पाक सरकार ने शनिवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मस्थान को किसी ने छुआ नहीं है और न ही उसे कोई नुकसान पहुंचाया है तथा सिख धर्म के पवित्र स्थलों में से एक में तोड़फोड़ किए जाने के दावे गलत हैं।

क्षेत्र में तनाव को देखते हुए शनिवार को प्रशासन ने सिखों को नगर कीर्तन करने की अनुमति नहीं दी थी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में अब भी तनाव बरकरार है जिसके कारण नगर कीर्तन की इजाजत नहीं मिली।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 12 =