वैश्विक

केन्या के लामू काउंटी में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमला किया

Image Result For Al-Shabab-Attacks-America-Military-Base-In-Kenyaकेन्या के लामू काउंटी में अमेरिकी संयुक्त सैन्य अड्डे पर आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमला किया है। इस सैन्य अड्डे का प्रयोग संयुक्त राज्य अमेरिका और केन्याई सेना दोनों द्वारा किया जाता है। अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। 

लामू के आयुक्त इरुंग मचारिया ने कहा है कि सैन्य अड्डे पर एक हमला हुआ था, लेकिन हमने हमलावरों को खदेड़ दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अल-कायदा से जुड़े इस आतंकी समूह द्वारा किए गए हमले के से कोई हताहत हुआ है या नहीं। 

वहीं, आतंकी समूह ने एक बयान में कहा है कि मुजाहिदीन के लड़ाकों ने शत्रु की सीमाओं (सैन्य अड्डे) में प्रवेश कर सफलतापूर्वक सैन्य अड्डे को ध्वस्त कर दिया और अब इसके एक हिस्से पर प्रभावी रूप से नियंत्रण कर लिया है। समूह ने यह भी कहा है कि इस हमले में अमेरिकी और केन्याई सैनिक गंभीर रूप से हताहित हुए हैं। 

यह हमला दिखाता है कि किस तरह अल-शबाब को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से खदेड़ दिए जाने के बाद भी यह आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है।

(photo news-google internet sources)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nineteen =