Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Board Examination 2021 के लिए जनपद में कुल 75 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है- जिला विधालय निरीक्षक

मुजफ्फरनगर- जिला विधालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने बताया कि परिषदीय परीक्षा हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट कालेजों के Board Examination 2021 के केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक लोकवाणी भवन मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, राजकीय इ0 का मु0नगर तथा दो सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक मु0नगर द्वारा समिति को परीक्षा केन्द्रों के संबंध में जानकारी दी गई। विचार विमर्श के उपरान्त निम्नवत परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये।

उन्होनेे बताया कि बोर्ड द्वारा 93 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये थे। जिसमें से 33 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र नहंी बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। । इस प्रकार बोर्ड द्वारा बनाये गये परीक्षा केन्द्रों में से 33 परीक्षा काटे गये तथा 60 परीक्षा केन्द्र शेष रहे। बोर्ड की प्रस्तावित सूची के अतिरिक्त 15 परीक्षा केन्द्र बनाये गये जिसमें 09 सहायता प्राप्त तथा 06 वित्त विहीन विद्यालय है।

इस प्रकार कुल 75 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये जिसमें राजकीय 04, सहायता प्राप्त 56 तथा 15 वित्त विहीन विद्यालय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये है।

उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के सम्बध्ंा में कुल 76 आपत्ति प्राप्त हुई थी। जिसमें छात्र आबंटन-15, परीक्षा केन्द्र न बनाने संबंधी- 22, परीक्षा केन्द्र बनाने कें संबंध में 08 तथा छात्र छात्राओं के परीक्षा केन्द्र दूर होने के संबंध में 30 आपत्ति प्राप्त हुई जिसमें सभी का निस्तारण किया गया।

उन्होने बताया कि तहसील सदर में 40, तहसील खतौली में 11, तहसील जानसठ में 12 तथा तहसील बुढाना में 12 कुल 75 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eight =