फिल्मी चक्कर

फातिमा सना शेख संग शादी करने जा रहे Aamir Khan- KRK ने किया Tweet

KRK के निशाने पर बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) है. आमिर को लेकर उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया है. केआरके का दावा है कि वो एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) संग शादी करने जा रहे हैं.

आमिर खान और फातिमा सना शेख को लेकर अक्सर खबर आती है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आमिर और फातिमा पिकलबॉल खेलते दिखे थे. इस बीच केआरके ने ट्वीट कर लिखा है कि, ब्रेकिंग न्यूज़:- आमिर खान जल्द ही अपनी उम्र की बेटी फातिमा सना शेख से शादी करने जा रहे हैं. आमिर खान अपनी फिल्म के समय से ही सना को डेट कर रहे हैं. बता दें कि आमिर ने साल 2021 में किरण राव से तलाक लिया था.

आमिर खान और फातिमा सना शेख ने फिल्म दंगल में साथ में काम किया था. उसके बाद दोनों मूवी ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में साथ में नजर आए थे. इसके अलावा फातिमा एक्टर के परिवार के साथ काफी क्लोज है. उनकी दोस्त आयरा खान से है और वो उसकी सगाई में नजर आई थी. सगाई की तसवीरों में आयरा और फातिमा के बीच काफी गहरी बॉन्डिंग दिखी थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =