Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी को जेल भेजा

मुजफ्फरनगर। गोकशी की सूचना पर एक घर में दबिश देने गई पुलिस को गांव के दबंग ने जमकर अभद्रता की थी। इसके बाद पुलिस बिना कार्रवाई लौट आई थी। सारे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

तो एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना ककरौली विजय बहादुर को लाइन हाजिर कर दिया था। आज पुलिस वीडियो में पुलिस को हडकाते हुए दिखाई दे रहे दबंग नेता शाहनवाज कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि डेढ़ माह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव ककरौली में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने एक घर में दबिश दी थी। पुलिस के दबिश देते ही वहां गांव का एक सफेदपोश पहुंच गया था। एक राजनीतिक दल से जुड़े सफेदपोश ने पुलिस के साथ मौके पर अभद्रता की। जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई थी।

वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया और स्थानीय अभिसूचना इकाई से सारे मामले की जांच कराई थी। जिसके उपरांत थाना प्रभारी निरीक्षक ककरौली की लापरवाही मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था

और ककरोली थाने का चार्ज खतौली कोतवाली के एसएसआई मुकेश सोलंकी को सौंप दिया था। सूत्रों की माने तो वायरल वीडियो में दिख रहे हैं दबंग ने एक माह पूर्व गैंगस्टर में वांछित चल रहे एक आरोपी को थाने से ही छुड़ा लिया था

और उसको घर से गिरफ्तार कर लाए पुलिसकर्मी बेबस सारा माजरा देखते रहे थे। दबंग के सामने पुलिस की बेबसी का कारण यह था कि उसकी घनिष्ठा थाना प्रभारी निरीक्षक ककरौली से थी आज पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर आरोपी नेता शाहनवाज कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =