Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी ने बदले कई थाना प्रभारी, देखें सूची

मुज़फ्फरनगर-एसएसपी अभिषेक यादव ने आज देर रात 6 थाना प्रभारी बदल दिए है जिनमे नयी मंडी,जानसठ,रतनपुरी,भौराकला,तितावी और सिखेड़ा थाना शामिल है |

एसएसपी ने दीपक चतुर्वेदी को नयी मंडी से बदलकर जानसठ का थाना प्रभारी बना दिया है वहीँ जानसठ के योगेश शर्मा को नयी मंडी का थाना प्रभारी बनाया है |रतनपुरी के थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया है और तितावी के थानाध्यक्ष राजेन्द्र गिरी को रतनपुरी का थानाध्यक्ष बना दिया है |

थानाध्यक्ष सिखेड़ा अजय कुमार को भौराकला और वहां से वीरेंद्र कसाना को सिखेड़ा का थानाध्यक्ष बना कर भेज दिया है ,थाना सिविल लाइन के उपनिरीक्षक कपिल देव को तितावी के थानाध्यक्ष का नया चार्ज दिया गया है |

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =