Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे व सोनिया गांधी की पुतला फूंका

मुजफ्फरनगर। अभिनेता सुशांत आत्महत्या प्रकरण में चल रही सियासत के बीच ही आज अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ ही सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन कर रोष जताया।

रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध में जूलूस निकाले और रानी झांसी पार्क पर पुतला दहन किया। योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में सोनिया गांधी एवं उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया।

शिवसेना अपनी सरकार बचाने के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति को अपना रही है। महाराष्ट्र में २ साधुओं की हत्या होती है, सुशांत राजपूत की हत्या को दबाने का काम शिवसेना की सरकार द्वारा किया जा रहा है।

उद्धव ठाकरे द्वारा हिंदू सम्राट बालासाहेब ठाकरे के सपनों को चूर चूर किया जा रहा है। हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि हिंदू महासभा किसी भी देशद्रोही का साथ नहीं देगी, जो देशद्रोही कार्य करेगा उसके खिलाफ आंदोलन करेगी। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि हिंदू महासभा देशभक्तों की पार्टी है

हिंदू महासभा का एक ही एक उद्देश्य है। केवल देश भक्ति संरक्षा गौ-रक्षा और हिंदुत्व की रक्षा १९४९ से आज तक हिंदू महासभा लगातार कोर्ट में मुकदमा लड़ी और अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण का रास्ता तय किया

अब राम मंदिर निर्माणधीन है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुरेंद्र मित्तल, सुशील कुमार, अनिल कुमार राणा, श्रेया सिंह, रजनी शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, शिवम, शिवम कश्यप, अभिनव गर्ग, प्रशांत सिंह, अश्विनी, हिमांशु, दिनेश, विनय कुमार, अनुराग सिंह एवं विशाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =