Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा राज में देश व प्रदेश की जनता भुखमरी की कगार परः प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश और प्रदेश को भुखमरी और बेरोजगारी का गहरा संकट झेलना पड़ रहा है।

कोरोना काल में जो कार्य भाजपा सरकारों को करने चाहिए थे, उनके बजाये यह सरकार राजनीतिक द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने में जुटी है। युवाओं को रोजगार देने का कोई भी सटीक निर्णय लेने, आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों की ओर से सरकार आंख मूंद बैठी है। उन्होंने कहा कि सपा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं को साथ लेकर आंदोलन का मन बनाया है।

रविवार को महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि जनपद में सपा अल्पसंख्यक सभा की कमेटी तैयार की गई है।

अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. नूर हसन सलमानी ने अपनी कमेटी बनाकर जिलाध्यक्ष की संस्तुति के बाद पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम मौजूदा सरकार की गलत नीतियों और निर्णयों के बारे में जनता को जागरुक करें।
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़े।

उन्होंने कहा कि हमारी कमेटी २०२२ में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य में जुट गये है। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बेरोजगारी आज बड़ा संकट बन गया है। पहले से ही भाजपा की सरकारों ने रोजगार के पैमाने पर केवल धोखा देने का काम किया है। कोरोना काल में बड़े पैमाने पर युवा वर्ग नौकरी से हाथ धो बैठा है।

कल कारखाने आज भी बंद है। कई कारोबारों पर पाबंदी है। यूपी में भी अभी तक उद्योग संकट से नहीं उबर पा रहे हैं, ऐसे में सरकार को अपनी सटीक योजना बनाकर इस संकट से लोगों को उबारने के लिए पहल करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार केवल अपने हित साधने में जुटी हुई है।

कोरोना काल में भी तरह तरह के घोटाले जनता के सामने आ रहे है। सरकार इन पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मामले पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आंदोलन को तैयार है।

युवा वर्ग में आज भाजपा सरकारों के प्रति निराशा का वातावरण बन रहा है। उन्होंने सपा अल्पसंख्यक सभा में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =