News
खबरें अब तक...

समाचार

नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्त शाहनवाज पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला केवलपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को जसवन्तपुरी बाडे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 640 नशीली गोलियां बरामद की गयी।
ककरौली। थाना ककरौली पर उ0नि0 शीतल शर्मा द्वारा अभियुक्त तालिब पुत्र नसरत निवासी ग्राम टन्ढेडा थाना ककरौली जनपद मु0नगर को टन्ढेडा रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

 

अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्तों सतनाम पुत्र स्वरूप निवासी ग्राम मारकपुर थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर, गुरूदयाल उर्फ दल्ली पुत्र चन्दन सिंह निवासी भदौली उर्फ भदौला फार्म थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को ग्राम हरिनगर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर उ0नि0 शौकीन खॉ द्वारा वॉछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र धर्मेन्द्र निवासी रशीदपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर को कस्बा छपार से ही गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर उ0नि0 राजकुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त गौरव पुत्र सूरजमल निवासी शाहकुल्लीपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ को बरला चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

सटेबाज गिरफ्तार
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा अभियुक्त नूसरत उर्फ काला पुत्र मौहम्मद यामीन निवासी मौहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सटटा गत्ता पेन्सिल व 600 रूपये नगद व 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया।

 

तीन को अवैध शराब सहित दबौचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से तीन को अवैध शराब सहित दबौच लिया। थाना सिखेडा पर उ0नि0 मंजीत सिंह द्वारा अभियुक्त कादिर पुत्र हारून निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा जनपद मु0नगर को ग्राम सिखेडा रजवाहा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पववे देशी शराब नाजायज तोफा मार्का को बरामद किया गया।वहीं थाना छपार पर उ0नि0 राजकुमार द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र. राजसिंह निवासी ग्राम बरला थाना छपार जनपद मु0नगर को ग्राम बरला आरा मशीन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 14 पववे नाजायज देशी शराब तोफा मार्का बरामद किए गए। वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा अभियुक्त ब्रजपाल पुत्र तांताराम निवासी कासमपुर भूम्मा थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को कासमपुर भूम्मा शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 22 पववे नाजायज देशी शराब तोफा मार्का बरामद किए गए।वहीं थाना तितावी पर उ0नि0 कुमेर सिंह द्वारा अभियुक्त सुदेश मलिक पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम काजीखेडा थाना तितावी जनपद मु0नगर को ग्राम काजीखेडा बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 12 बोतल नाजायज देशी शराब बरामद की गयी ।

उद्धव सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपाSi |
चरथावल। फिल्म अभिनेत्री कंगला रनौत के समर्थन मे उतरे महाराना प्रताप संगठन के पदाधिकारियो ने प्रदर्शन कर ज्ञापान सौपा। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिरालवी मे आज महराणा प्रताप संगठन के बैनर तले एकत्रित कार्यकार्ताओ व पदाधिकारियो ने उद्धव सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महाराना प्रताप जनहित संगठन के बैनर तले एकत्रित कार्यकर्ताओ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीओ नगर पंचायत को सौपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय पुण्डीर के नेतृत्व मे एकत्रित संस्था के पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ तथा समाज के गणमान्य लोगो ने सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि आज के कालखण्ड मे भारत भारत देश के अन्दर अनेक अप्रत्याशित घटनाए घटित हो रही है। जिसके कारण राष्ट्र में न्याय प्रिय जन मानस का शोषण हो रहा है। गत माह पूर्व बॉलीवुड अभिनेता सुशान्त सिह राजपूत की संदिग्ध मौत हो गई थी। परिवार एवं राष्ट्र के अन्दर बॉलीवुड अभिनेताओं की हत्या पर बम्बई बालीवुड के राष्ट्र विरोधी गैंग की सोची समझी योजना आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। महाराष्ट्र की कांग्रेस समर्थक शिवसेना सरकार राजनैतिक दबाव के कारण सुशांत सिह राजपूत केस को दबाना चाहती थी। परन्तु न्यायप्रिय मीडिया व कुछ राष्ट्रप्रेमी, स्वाभिमानी बॉलीवुड अभिनेता एवं अभिनेत्री भी फिल्म अभिनेत्री कंगला राणावत के पक्ष मे आ गए। महाराणा प्रताप जनहित संगठन ने उद्धव सरकार का पूतला फूंककर रोष व्यक्त किया। इस दौरान महाराणा प्रताप जनहित संगठन के रा.अध्यक्ष संजय राणा, अंकुर राणा,बिल्लू राणा, पत्रकार कपिल राणा बिरालसी, आशीष राणा, धर्मेन्द्र राणा, योगेन्द्र राणा,शेखर राणा,ठा.अनंगपाल सिह,चेयरमैन सत्यवीर, सोमपाल चेयरमैन आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हुक्का बार पर छापेमारी, पांच गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने हुक्का बार पर छापेमारी करते हुए पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हुक्का बार संचालित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चल रहे बार संचालक की तलाश मे जुट गई है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाव तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी थाने मे तैनात सब सब इंस्पैक्टर शिव कुमार ने शांति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई छापामारी के दौरान नई मन्डी क्षेत्र मे एक स्थान पर चल रहे हुक्का बार से पांच आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस के पहुंचने वे पूर्व ही हुक्का बार संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों अनमोल, सुहैल,शान, सुनील व हसीब के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की तथा फरार चल रहे हुक्का बार संचालक की गिरफ्तारी को प्रयास तेज कर दिए।

नगर में वाहन चैकिंग अभियान चलाया3 News 10 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर थानाप्रभारी सिविल लाइन डी के के त्यागी ने क्षेत्र में चलाया वाहन चैकिंग अभियान। इस दौरान नंदी स्वीट्स,एस डी तिराहे व रोडवेज पर स्वंय खड़े होकर चलाया बगैर मास्क व हेलमेट ना पहनने वालो के खिलाफ सख्त अभियान तथा वही सभी चौकी प्रभारियों को दे रखे हैं निर्देश कि बेवजह घूमने वाले सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए जिसपर सभी क्षेत्र के चौकी प्रभारियों ने पीएसी के जवान व पुलिस बल को साथ लेकर चौराहों पर चला रखा हैं यह अभियान चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी ने बताता के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान बिना मास्क और हेलमेट लगाकर चलने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन स्वामी को हेलमेट के साथ-साथ मास्क पहनना भी अनिवार्य है। नहीं पहनने वाले के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटा जा रहा है तथा वही थाना प्रभारी डी के त्यागी ने शहर वासियों से अपील भी की कि इस महामारी से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं आवश्यक कामो के लिए ही घरों से निकले।

राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न6 News 8 |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद मुजफ्फरनगर स्थान आदर्श कॉलोनी स्थित अमित कुमार गौड़ के निवास स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर और सभी सावधानी बरत कर आहूत हुई। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अमित कुमार गौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का उद्देश्य संत समाज की सुरक्षा व सेवा से है जिसमें सभी वर्गों के मनुष्यों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद ने अपने ३ चैनल चलाएं हैं पहला भारत लाइव २४ दूसरा आर एस एस पी न्यूज़ तीसरा हिंदुस्तान लाइव टीवी जो मानव उत्थान में अपनी संस्कृति को बनाए रखने के लिए है जिला अध्यक्ष अजय कांत शर्मा ने कहा इस सामाजिक अभियानों को आगे बढ़ाने में संत समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा धर्म-कर्म के काम के साथ ही समाज में परिवर्तन को अपनाया है वह शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित हर क्षेत्र से जुड़ा रहा है कार्यक्रम में उपस्थित पंडित राजीव पराशर जिला उपाध्यक्ष, पंडित चिरायु कोषाध्यक्ष, पंडित सतीश कौशिक मीडिया प्रभारी पंडित अमित शर्मा जिला अध्यक्ष ( किसान) पंकज कुमार, संगठन मंत्री अजीत सिंह महामंत्री, अखिल कुमार वत्स उपाध्यक्ष, पंकज चौहान कार्यकारिणी सदस्य, मनीष कुमार कार्यकारिणी सदस्य, उज्जवल गौड़ युवा महासचिव उत्तर प्रदेश आदि उपस्थित रहे।

ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन5 News 9 |
शाहपुर । शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में हिन्दी दिवस १४ सितम्बर के उपलक्ष में हिन्दी हमारी मातृभाषा कैसे बने हमारी राष्ट्रभाषा विषय पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें छात्राओं द्वारा अपने उदगार ऑनलाइन निबन्ध, गीत ,कविता और लेख आदि के द्वारा प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया गया। संस्था में निर्णायक मंडल द्वारा छात्राओं की रचनाओं का अवलोकन कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियो को पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने अपने ऑनलाइन सम्बोधन में छात्राओं को कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा के साथ साथ राष्ट्रभाषा भी है अतः हमें इसके सर्वागीण विकास के लिए अपने जीवन मे अधिक से अधिक हिंदी भाषा का ही प्रयोग करना चाहिए तभी हमारे राष्ट्र और हमारी भाषा व संस्कृति का सर्वागीण विकास संभव हो सकता है। संस्था के अध्यक्ष अजय भार्गव व प्रबन्धक अरविंद गुप्ता ने सभी छात्राओं को अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दी भाषा सभी को आपस मे जोड़कर रखने का एक सुन्दर और अच्छा माध्यम है जिसके माध्यम से हम विचारो से अपने परिवार, समाज और अपने आस पास के व्यक्तियों को सरलता से अवगत करा सकते है।अतः हमें अपने दैनिक कार्या पढ़ने, लिखने व बोलने में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए।

भाजपा राज में देश व प्रदेश की जनता भुखमरी की कगार परः प्रमोद त्यागी7 News 7 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश और प्रदेश को भुखमरी और बेरोजगारी का गहरा संकट झेलना पड़ रहा है। कोरोना काल में जो कार्य भाजपा सरकारों को करने चाहिए थे, उनके बजाये यह सरकार राजनीतिक द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने में जुटी है। युवाओं को रोजगार देने का कोई भी सटीक निर्णय लेने, आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों की ओर से सरकार आंख मूंद बैठी है। उन्होंने कहा कि सपा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं को साथ लेकर आंदोलन का मन बनाया है।
रविवार को महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि जनपद में सपा अल्पसंख्यक सभा की कमेटी तैयार की गई है। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. नूर हसन सलमानी ने अपनी कमेटी बनाकर जिलाध्यक्ष की संस्तुति के बाद पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम मौजूदा सरकार की गलत नीतियों और निर्णयों के बारे में जनता को जागरुक करें।
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि हमारी कमेटी २०२२ में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य में जुट गये है। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बेरोजगारी आज बड़ा संकट बन गया है। पहले से ही भाजपा की सरकारों ने रोजगार के पैमाने पर केवल धोखा देने का काम किया है। कोरोना काल में बड़े पैमाने पर युवा वर्ग नौकरी से हाथ धो बैठा है। कल कारखाने आज भी बंद है। कई कारोबारों पर पाबंदी है। यूपी में भी अभी तक उद्योग संकट से नहीं उबर पा रहे हैं, ऐसे में सरकार को अपनी सटीक योजना बनाकर इस संकट से लोगों को उबारने के लिए पहल करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार केवल अपने हित साधने में जुटी हुई है। कोरोना काल में भी तरह तरह के घोटाले जनता के सामने आ रहे है। सरकार इन पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मामले पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आंदोलन को तैयार है। युवा वर्ग में आज भाजपा सरकारों के प्रति निराशा का वातावरण बन रहा है। उन्होंने सपा अल्पसंख्यक सभा में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

सेनेटजेशन अभियान चलाया8 News 8 |
मुज़फ्फरनगर। कोविड-१९ से बचाव हेतु जनपद में सेनेटजेशन अभियान लगातार विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा मोहल्ला आनंदपुरी,एसबीआई कॉलोनी, आर्य समाज रोड, गांधीनगर, मोहल्ला रामपुरी, मोहल्ला नुमाइश कैंप एवं अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवन/स्थानों (जनपद मुजफ्फरनगर) को सेनेटराइज़ किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य शहर व देहात क्षेत्र,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।

 

कार्यशाला का आयोजन 9 News 6 |
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा जनपद मुज़फ्फरनगर की पुलिस लाइन में बनी जिला प्रशिक्षण केंद्र में साइबर क्राइम व साइबर फ्राड एवम सर्विलांस सम्बन्धी ०२ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें मुज़फ्फरनगर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग करके साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जानकारी प्राप्त की जा रही है।

योग शिविर का समापन 10 News 5 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में संचालित निःशुल्क योग साधना केंद्र में चल रहे सात दिवसीय ध्यान योग शिविर का समापन हो गया।
योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि ध्यान को परिभाषित नहीं किया जा सकता,ध्यान अनुभूति की चीज है।यह चित्त की निर्विकार अवस्था है,यानी जब मन शांत होता है तब ध्यान लगता है।मन की तीन अवस्थाओ चेतन, अवचेतन तथा अचेतन को मिलाकर चित्त बनता है।जब मन के तीनों स्तरों पर उनके कार्यकलाप रूक जाते हैं तभी मन शांत होता हैऔर तभी साधक ध्यान की गहराई में जाने लगता है।उन्होंने बताया कि ध्यान वह अवस्था है जब हम शरीर और मन को पार कर आत्मा के उस स्तर पर पहुंच जाते हैं, जो शुद्ध,चेतन है ,जो परम आनंद की अनुभूति करवाता है ।जो सांसारिक सुखो से भिन्न है,अकथनीय है व अवर्णनीय है ।यही अवस्था अपने आत्मस्वरूप में स्थित होना कहलाती है।ध्यान अंदर की यात्रा है । यह बाहर से अंदर जाने की कला है ।उन्होंने बताया कि यह आत्म अनुसंधान की वह तकनीक है जिसके जरिए हम अपने अस्तित्व की उस गहराई में उतर जाते है जहाँ वास है जीवन स्रोत का, जहाँ वास है शांति का और जहाँ वास है आनंद का। योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि ध्यान के नियमित अभ्यास से चिंता,भय ,तनाव, अवसाद व माईग्रेन जैसे घातक रोगों का निवारण होता है।तन व मन दोनों शांत व स्वस्थ बनते हैं। क्षेत्रीय प्रधान राजसिह पुण्डीर ने कहा कि ध्यान के लिए तीन बातें आवश्यक है ।स्थिरता,निरन्तरता व समय बद्धता।बहिरंग साधना को अंतरंग साधना में बदलना ही ध्यान है और यही मनुष्य जीवन का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए ।इस अवसर पर सत्यवीर सिंह पंवार,केंद्र प्रमुख श्रीमती रजनी मलिक ,राजीव रघुवंशी,राजपाल,कुलदीप अरोरा,मुनेश मान,अनिता चौधरी,रीतू मलिक, अंजलि,पूजा,सुमन,बेबी सैनी,सविता ,नीलम राठी आदि साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया।

बारिश से मौसम हुआ सुहावना12 News 1 |
मुजफ्फरनगर। लगभग एक सप्ताह से मौसम में बनी तीव्र गरमाहट को लेकर लोगों को रविवार को दोपहर के समय उस समय कुछ राहत मिली, जबकि अचानक ही मौसम ने करवट ली। शहर में कई स्थानों पर जोरदार बारिश के चलते लोगों के चेहरे खिले नजर आये। पिछले एक पखवाडे से लगातार मौसम में गरमाहट थी और अधिकतम तापमान ३५ से ३८ के बीच चल रहा था, इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी तेजी होने के कारण दिन रात लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को कई स्थानों पर तेज बारिश के कारण लोगों को गरमी से कुछ हद तक सुकून मिला। इस बारिश का कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था। सितम्बर के मध्य भी तीव्र गरमी के कारण लोगों की नींद भी और सुकून सभी प्रभावित हो रहा था।

 

उद्धव ठाकरे व सोनिया गांधी की पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। अभिनेता सुशांत आत्महत्या प्रकरण में चल रही सियासत के बीच ही आज अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ ही सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन कर रोष जताया। रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध में जूलूस निकाले और रानी झांसी पार्क पर पुतला दहन किया। योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में सोनिया गांधी एवं उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया। शिवसेना अपनी सरकार बचाने के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति को अपना रही है। महाराष्ट्र में २ साधुओं की हत्या होती है, सुशांत राजपूत की हत्या को दबाने का काम शिवसेना की सरकार द्वारा किया जा रहा है। उद्धव ठाकरे द्वारा हिंदू सम्राट बालासाहेब ठाकरे के सपनों को चूर चूर किया जा रहा है। हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि हिंदू महासभा किसी भी देशद्रोही का साथ नहीं देगी, जो देशद्रोही कार्य करेगा उसके खिलाफ आंदोलन करेगी। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि हिंदू महासभा देशभक्तों की पार्टी है, हिंदू महासभा का एक ही एक उद्देश्य है। केवल देश भक्ति संरक्षा गौ-रक्षा और हिंदुत्व की रक्षा १९४९ से आज तक हिंदू महासभा लगातार कोर्ट में मुकदमा लड़ी और अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण का रास्ता तय किया, अब राम मंदिर निर्माणधीन है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुरेंद्र मित्तल, सुशील कुमार, अनिल कुमार राणा, श्रेया सिंह, रजनी शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, शिवम, शिवम कश्यप, अभिनव गर्ग, प्रशांत सिंह, अश्विनी, हिमांशु, दिनेश, विनय कुमार, अनुराग सिंह एवं विशाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कोरोना मरीज मिलने से मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढता नजर आ रहा है। जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के प्रभाव तथा जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। लेकिन इस सब के बावजूद वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव से जन सामान्य प्रभावित है।
कोरोना वायरस के प्रभाव मे बीते दिनो विद्युत विभाग,एआरटीओ कार्यालय तथा कई अन्य विभागो मे कार्यरतअधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 के प्रभाव मे आ चुके है।
आज सवेरे से ही कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता और चर्चा का दौर बना रहा। सवेरे ही चरथावल थानाध्यक्ष उप निरीक्षक सूबे सिंह यादव के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की खबर फैली। इसके बाद दोपहर को यह दायरा और भी बढ़ा और नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर फिर से कोरोना संक्रमण से घिरा नजर आया। यहां पर दो अफसरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पालिका के कर निर्धारिण अधिकारी और कर विभाग के निरीक्षक अमित कुमार कोरोना पाजिटिव पाये गये। इससे पूर्व पालिका के अधिशासी अधिकारी और महिला व पुरुष सफाई निरीक्षक भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यह खबर फैलते ही पालिका प्रशासन में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। कई अधिकारी और कर्मचारी अपना कोविड टैस्ट कराने के लिए जिला अस्पताल की ओर दौड़ते दिखाई दिये। इसके अलावा नगरपालिका परिषद् के अधीन संचालित नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका भी कोरोना पाजिटिव मिली है। इससे हड़कम्प की स्थिति बनी रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15137 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − ten =