फिल्मी चक्कर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की, वजह अभी सामने नहीं आई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत ने मौत से पहले एक दोस्त और बहन को कॉल किया था। हालांकि दोस्त ने कॉल पिक नहीं किया था, ऐसे में पुलिस अब बहन का बयान दर्ज करेगी। 

अभिनेता की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां अभिनेता करीब पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे तो वहीं पुलिस को शव के गले पर वी शेप निशान मिले हैं। इसके साथ ही शव के होंठ भी पूरे काले थे। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है। 

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची है और नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने बताया कि कुछ वक्त पहले ही सुशांत ने सभी का जो भी बकाया था, वो पूरा चुका दिया था। इसके साथ ही उन्हें (नौकर) को कहा था कि अब कोई उधार नहीं है और पता नहीं मैं अगली सैलरी दे पाऊंगा या नहीं तुम्हारी।

सुशांत सिंह राजपूत के घर से हाइपरटेंशन और डिप्रेशन की दवाओं के पेपर मिले हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि घर से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके साथ ही मामले की जांच चल रही है।

https://twitter.com/imVkohli/status/1272116678579519488?s=20

अभी कुछ दिन पहले ही अपनी पूर्व मैनेजर की मौत की खबर सुनकर अभिनेता भावुक हो गए थे। सुशांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘यह बेहद दुखद खबर है। मैं दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दिशा की आत्मा को शांति प्रदान करे।’ 

सुशांत सिंह राजपूत ने बतौर एक्टर अपना करियर टेलीविजन की दुनिया से शुरू किया था। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली थी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले पवित्र रिश्ता सीरियल में सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए। दोनों का लंबे समय तक अफेयर भी चला।

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1272097031993974784?s=20

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी। डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी काई पो चे और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों ने सुशांत ने लीड भूमिका निभाई थी। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। 

सुशांत ने साल 2013 में फिल्म ‘काय पो छे!’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। सुशांत की दूसरी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ थी। इस फिल्म में उन्होंने एक रोमांटिक लड़के का किरदार प्ले किया था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + eight =