फिल्मी चक्कर

वीडियो वायरल: इस घास काटने वाली मशीन को खराब कर बैठे धर्मेंद्र..

अपने फार्म पर पहुंचे धर्मेंद्र इन दिनों यहीं रहकर समय गुजार रहे हैं. धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने फार्म की फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रही है.

लेकिन इस बार जो धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर किया उसमें वह थोड़ा परेशान दिखे. दरअसल, एक्टर की घास काटने वाली मशीन खराब हो गई है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ साझा की.

https://twitter.com/aapkadharam/status/1256819876309741570?s=20

Dharmendra Showed His Vanity Van To Fans, Shared His Video Sitting ...इस वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने ट्वटिर अकाउंट पर शेयर किया. शेयर किए गए वीडियो में दो लोग घास काटने वाली मशीन को ठीक करते नजर आ रहे हैं.

धर्मेंद्र वीडियो में कहते दिख रहे हैं, “हाय दोस्तों, किसान को कुछ-ना-कुछ तकलीफ होती ही रहती है. अब मेरी इस घास काटने वाली मशीन को खराब कर बैठे ये.

घास बड़ी हो रही है, मैं सोच रहा था, इसको लेबल कर दूं. कोई नहीं, आप लोग अपना ध्यान रखें.” एक्टर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “किसान को हर मुश्किल से गुजरना आता है, ध्यान रखें.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =