फिल्मी चक्कर

अभिनेत्री नुसरत जहां ने निखिल जैन से रचाई शादी

अभिनेत्री से सांसद बनी नुसरत जहां परिणय सूत्र में बंध गईं, उन्होंने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी तुर्की के बोडरम में हिंदू रीति रिवाज से हुई. शादी की पुष्टि टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने खुद की. उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर निखिल जैन के साथ तस्वीर साझा किए और लिखा- Towards a happily ever after with @nikhiljain09 ❤️

View this post on Instagram

Towards a happily ever after with @nikhiljain09 ❤️

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

शादी समारोह में परिवार के लोगों के साथ करीबी दोस्तों को बुलाया गया था. नुसरत की दोस्त और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती भी शामिल हुई. नुसरत जहां ने 16 जून को फादर्स डे के दिन अपनी हल्दी रस्म की तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में नुसरत अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं और काफी भावुक दिख रही हैं.नुसरत जहां पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद चुनी गई हैं. उन्होंने बीजेपी के सायंतन बसु को 3,50,369 मतों से हराया है. टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को खास तवज्जों दी थी.नुसरत ने कई बंगाली फिल्मों में काम किया है. ‘खोखा 420’, ‘खिलाड़ी’, ‘सोंधे नमार आगेय’ जैसी फिल्मों से नुसरत को काफी प्रसिद्धि मिली. नुसरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

https://www.instagram.com/p/ByugO9fHmQ1/?utm_source=ig_embed

d

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 6 =