उत्तर प्रदेश

भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई पत्थरबाजी में अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य जख्मी

रसूलाबाद स्थित रेलवे कॉलोनी में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान शुक्रवार की शाम अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। पथराव में फिल्म में हीरोइन की सहेली का किरदार निभा रही सह कलाकार घायल हो गई।

सिर में गंभीर चोट आने से अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। घटना से फिल्म के कलाकारों में भय बना हुआ है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में फिल्म की शूटिंग हुई।

वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ की शूटिंग पिछले दो सप्ताह से जिले में चल रही है। शुक्रवार को रसूलाबाद में जौनपुर जंक्शन रेलवे कॉलोनी में शूटिंग चल रही थी। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

देर शाम शूटिंग समापन से ठीक पहले भीड़ से किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। एक पत्थर शूटिंग कर रहीं मणि भट्टाचार्य के सिर पर लगा। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

मौके पर अफरातफरी मच गई। तत्काल सभी कलाकारों को घेरे में लेते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घायल मणि का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

घायल मणि ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूर्वांचल में फिल्म सिटी बनाने का प्रयास चल रहा है, मगर ऐसी घटनाओं से कलाकारों का हौसला टूटेगा।

सत्यजीत राय व विपुल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रवि किशन और पवन सिंह नायक की भूमिका में हैं। उनके साथ अंजना सिंह और गरिमा परिहार नायिका हैं। मणि भट्टाचार्य नायिका की सहेली की किरदार निभा रही हैं। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =