फिल्मी चक्कर

एक्ट्रेस पायल घोष ने लगाया अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप, लगाई पीएम से मदद की गुहार

हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है जिसके बाद से अब सोशल मीडिया पर अनुराग को लेकर चर्चा हो रही है.

हाल ही में पायल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में अनुराग कश्यप पर उनके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं पायल ने एक पोस्ट के जरिए इस मामले में पीएम मोदी से मदद मांगी है.

एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है- ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बुरा बर्ताव किया’.

वहीं पायल घोष ने पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर एकाउंट पर टैग करते हुए लिखा- ‘प्लीज इस पर एक्शन लीजिए और देश को इस शख्स के पीछे छिपा शैतान दिखाएं. मैं जानती हूं कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में हैं. कृप्या मदद कीजिए’.

अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए काफी सारे ट्वीट किए हैं और पायल के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है.

अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया, “क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया.

थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूँगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं.”

उन्होंने आगे ट्वीट किया, “बाक़ी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए.

मैडम दो शादियाँ की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंज़ूर है और बहुत प्रेम किया है , वो भी क़बूलता हूँ. चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =