Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आज मिले 87 कोरोना पॉजिटिव, खतौली में एक पुलिसकर्मी, सीएमओ ऑफिस का एक कर्मचारी भी संक्रमित

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 87 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इतने ही मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1184 हो गई है।

 जनपद में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच राहत भरी खबर सामने आई है, आज 87 कोरोना पॉजिटिव मिले, लेकिन इतने ही मरीज आज ठीक भी हो गये।

कई दिन बाद यह स्थिति आई है कि कोरोना मरीजों की संख्या में बढौत्तरी नहीं हुई। आज मिले 87 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में कवाल की अस्थाई जेल से बीस बंदी संक्रमित मिले हैं, जबकि खतौली कोतवाली का एक पुलिसकर्मी व सीएमओ ऑफिस का एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है।
मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज से आज फिर दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि सीएचसी जानसठ से भी तीन कोरोना पॉजिटव मिले हैं। आज 87 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अब तक जिले में 2768 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और अब जनपद में टोटल एक्टिव केस 1184 हो गये हैं। अब कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को खुद ही जागरूक होकर बचाव करना होगा।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि आज सरकारी लैब में टेस्ट हुए 502 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 12 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा, 55 सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट और 20 प्राइवेट लैब के माध्यम से पॉजिटिव मिले हैं।

आज कोरोना ने सबसे बड़ा हमला अस्थाई जेल कवाल पर बोला है जहाँ बीस बंदी संक्रमित मिले हैं। इसी प्रकार सीएमओ ऑफिस से भी एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। अब तक सीएमओ आफिस से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अलका सिंह समेत नौ कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं।

इसी प्रकार थाना खतौली से भी एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है, जबकि मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज से दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही सीएचसी जानसठ से भी तीन कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है।

इसी प्रकार कम्बलवाला बाग से दो, प्रेमपुरी से दो, साउथ कृष्णापुरी से एक, ब्रहमपुरी से दो, ग्रीन स्टेट से एक, मुस्तफाबाद से एक, अबुपुरा से तीन, पटेलनगर से दो, अम्बा विहार से दो, जवाहर कॉलोनी से एक, साउथ भोपा रोड से दो, माधव विहार से एक, सरवट के मौहल्ला सुभाषनगर से एक, सिविल लाइन क्षेत्र से तीन, इंदिरा कॉलोनी से एक, कृष्णापुरी से एक, संतोष विहार से एक, एटूजेड कॉलोनी से तीन, रामपुरी गेट वाली गली से दो, भरतिया कॉलोनी से दो, बागकेशोदास से एक, लक्ष्मण विहार से एक, आदर्श कॉलोनी से एक, अग्रसैन विहार से दो, रामपुरी से दो, देवपुरम से एक, मानसरोवर कॉलोनी से एक, साउथ सिविल लाइन से एक, कुंदनपुरा से दो, सुमन विहार से एक, अंसारी रोड से एक, कूकड़ा से एक, गांधीनगर से एक, बरवाला से एक, सौरम से एक, बुढ़ाना से चार, मंसूरपुर से एक, मुबारिकपुर से एक, खतौली के मौहल्ला बिद्दीवाडा से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

आज कुल 87 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब तक 2768 कोरोना मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके है। अब जिले में 1184 टोटल एक्टिव केस रह गये है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =