Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुरकाजी (Muzaffarnagar) कांवड यात्रा प्रशासनिक कैम्प का एडीएम प्रशासन ने  किया उद्घाटन

पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कावड यात्रा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा भूराहेडी में प्रशासनिक कैम्प का उदघाटन किया गया।
कावड यात्रा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन  नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार द्वारा जनपद के नगर पंचायत पुरकाजी के भूराहेडी में प्रशासनिक कावड कैम्प का उदघाटन किया गया।
जिसमें कांवडियों के ठहरने एवं खान पान की व्यवस्थाओ का भी जायजा लिया गया।  उचित साफ सफाई नियमित रूप से कराये जाने व कावडियो के लिए स्वास्थ्य परीक्षण को भी सुचारू रूप से चलाने के निर्देश सम्बन्धित  को अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा दिये गए।
कावड़ यात्रा में आये हुए कावडियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे इसका विशेष ध्यान सम्बन्धित अधिकरियों द्वारा रखा जाए। बैरीकेडस व सी०सी०टी०वी० आदि को सुचारू रूप से लगाने के निर्देश दिये गये। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा प्लास्टिक बैन की मुहीम चलाते हुए एक सैल्फी पॉइण्ट भी बनाया गया है। जिससे अधिक से अधिक मात्रा में लोग प्लास्टिक के प्रयोग से बचे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + seventeen =