प्रशासन शून्य हो चुका: भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही सिर मुड़वाकर श्राद्ध किया
सिद्बौर बाराबंकी। विकास खण्ड क्षेत्र के भिटौरा लखन धान क्रय केन्द्र पर पन्द्रह दिन से धरना दे रहे भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं कि सुनवाई नहीं हुई तो कुंभकर्णी नींद में सोये प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए बुद्धवार को सोलहवें दिन भाकियू पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही सिर मुड़वाकर श्राद्ध किया।
भाकियू टिकैत गुट के जिला महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने कहा कि धान तौल में हो रही गड़बड़ी और बिना धान लाये ही मेरे धान कि तौल फर्जी तरीके से भिटौरा लखन धान क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा कर लिए जाने के मामले में जांच ,कार्रवाई व किसानो के धान कि तौल कराये जाने कि मांग को लेकर हम ल़ोग इस कड़ाके कि ठंढ में 22 दिसम्बर से भिटौरा लखन धान क्रय केन्द्र पर धरना दे रहे हैं।
समस्याओं का समाधान कराये जाने के लिए उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ व एडीएम साहब से मिलने के अलावा भिटौरा गांव के ही भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताशरण वर्मा से भी मिला जा चुका है।
फिर भी सुनवाई नहीं हो रही तो ऐसे में हम लोग समझ रहे हैं।कि हम लोगों के लिए प्रशासन शून्य हो चुका है।
इसलिए हम लोग श्राद्ध कर रहे हैं। इसी लिए सर मुड़ाया जा रहा है गुट के लगभग 25लोगो ने सिर मुंडवाने वालों में भाकियू के तहसील महामंत्री राममदन रावत, इंदराज गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा , आदि का कहना रहा कि यदि हम लोगों कि बात जिम्मेदारो द्वारा सुन ली जाती तो यह श्राद्ध करने कि नौबत न आती।

