उत्तर प्रदेश

लापता हुई युवती का शव पास के गांव में बोरे के अंदर भरा हुआ बरामद

रामनगर।शुक्रवार को घर से लापता हुई युवती का शव पास के गांव में बोरे के अंदर भरा हुआ बरामद हुआ है ।पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रेप कर हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है। रामनगर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की दोपहर से अपने घर से गायब हो गई थी। उसके घर के लोग उसे ढूंढते रहे लेकिन उन्हें नहीं मिली। थक हार कर युवती के पिता ने शाम थाने आकर सूचना दी।

शनिवार को करीब दिन में 3:00 बजे के आस पास पड़ोस के गांव गोरा चक में तालाब के बगल हरिलाल गौतम के खेत में बोरी पड़ी देखकर चरवाहों ने गांव में संदेशा भेजा।

देखते-देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना रामनगर पुलिस को भी दी गई तो मौके पर सीओ व कोतवाल पँहुचे और बोरी को खोलकर देखा तो उसमें युवती की गर्दन कटी हुई लाश पड़ी थी।

पड़ोसी गांव की युवती गायब थी इसलिए उसके माता-पिता बुलाए गए उसने आकर शिनाख्त कि कि यह उसकी पुत्री है ।बताया जाता है कि पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पूंछतांछ की जा रही है। रेप कर हत्या किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है

कोतवाल ने बताया कि शाम को परिजन आए थे।मुकदमा नही लिखाए।शनिवार को बोरी में शव मिला है।

हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। रेप हुआ या नही इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी अनुसार कार्यवाही होगी।

 

रामनगर। दलित युवती की हत्या की सूचना जानकर मौके पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत भी पँहुचे और वँहा पर मौजूद सीओ व कोतवाल से हत्या के खुलासे व हत्यारो पर कठोर कार्यवाही करने को कहा।

उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले लोगो को कड़ी से कड़ी सजा मिले ऐसी कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =