Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

मुज़फ्फरनगर। अलविदा जुमे की नमाज के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने जनता से अलविदा जुमे के दिन घर मे ही नमाज पढ़ने की अपील की थी और सड़कों पर पुलिस प्रशासन अलविदा जुम्मे को लेकर अलर्ट रहा

जिसके बाद आज अपील का सम्मान करते हुए लोगों ने मस्जिदों के ताले लगाकर अपने घरों में अलविदा जुमें की नमाज को अदा की साथ ही साथ लोगो को कोरोना वायरस के सक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया।

मुज़फ्फरनगर जनपद की सैकडो मस्जिदों में मौलानाओं ने ताला लगाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से अलविदा जुमे की नमाज घर पर ही अदा करने की अपील की, जिसको लेकर अलविदा जुमे की नमाज पहले ही पुलिस द्वारा की गई गाइडलाइन जारी को लेकर लोगों ने घरों में सोशल डिस्टेंस के साथ जुमे की नमाज अदा की।

जुमे की नमाज को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जी और एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी निरीक्षण किया और लोगों से जुमे की नमाज घर में अदा करने की अपील की गई।

वही मुजफ्फरनगर जनपद में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस फोर्स सड़कों पर तैनात रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए अलविदा जुम्मे की नमाज अपने घरों में ही भाई चारे के साथ अदा की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =