शौचालय का उपयोग कर स्वच्छता को अपनाए, बीमारियां नहीं होंगी-अखिलेश दुबे
रामनगर।साफ सफाई बेहद आवश्यक है। शौचालय का उपयोग कर स्वच्छता को अपनाए।इससे बीमारियां नहीं होंगी।रामनगर ब्लॉक के दलसराय में बने छः शीटर सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण करते सहायक विकास अधिकारी अखिलेश दुबे ने उक्त बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि गंदगी गांव में न फैले इसके लिए सरकार तमाम तरह के सफाई कार्य कर रही है।गांवों की गलियों में लार्वा मारने की दवा डाली जाती है।रास्ते साफ करवाए जाते हैं।घर घर शौचालय बनवाए गए हैं
अब सभी इसे अपनी दिनचर्या में उतारें और स्वछता की ओर दो कदम बढ़ा कर स्वच्छ भारत मिशन के सपनें को साकार करें। उन्होंने दलसराय के सामुदायिक शौचालय को स्वंय सह्ययता समूह की महिलाओं के हैंड ओवर भी किया।
प्रधान राकेश वर्मा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अब भी बाहर शौच जाते हैं वे इस सामुदायिक शौचालय का उपयोग करें।
मैदान व खेत में शौच न जाएं ।इससे रोग फैलेगा। सभी का सहयोग जरूरी है। सचिव आस्था सिंह,ब्लॉक मिशन मैनेजर एन आर एल एम शालिनी प्रकाश,रविन्द्र कुमार,प्रधान गिरीश मिश्र आदि मौजूद रहे।

