वैश्विक

पांच हजार तालिबान आतंकियों को रिहा करेगी अफगान सरकार-अशरफ गनी

Image Result For Afghanistan-Will-Release-5000-Taliban-Prisonersअशरफ गनी ने यू टर्न लेते हुए पांच हजार तालिबान आतंकियों को रिहा करने का फैसला किया है, बशर्ते विद्रोहियों को हिंसा में कमी लानी होगी। राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रवक्ता ने कहा, तालिबान और काबुल के बीच शांति वार्ता में हो रही देरी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। हालांकि इससे पहले राष्ट्रपति गनी ने आतंकियों को रिहा करने से साफ इनकार कर दिया था। 

अशरफ गनी के फैसले से ठीक पहले अमेरिका ने अफगानिस्तान में दो ठिकानों से सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा की थी।

 

पिछले महीने दोहा में अमेरिका और तालिबान के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ था, जिसके मुताबिक अमेरिका धीरे धीरे अपने सैनिकों को वापस बुलाएगा। राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दिकी ने बुधवार को कहा, सरकार शनिवार से 1500 कैदियों को रिहा करेगी। बाकी 3500 कैदियों को वार्ता शुरू होने के बाद धीरे धीरे रिहा किया जाएगा। 

समझौते में प्रतिदिन 100 कैदियों को छोड़ने का प्रस्ताव है, लेकिन तालिबान को देश में हमले बंद करने होंगे। अफगान सरकार और तालिबान के बीच मंगलवार से वार्ता शुरू होनी थी, लेकिन इससे पहले विद्रोहियों ने 1000 बंदियों के बदले आतंकियों को रिहा करने की मांग कर दी। हालांकि राष्ट्रपति ने बुधवार को अपने रुख में नरमी लाते हुए कहा, रिहा होने वाले आतंकियों में से कोई भी फ्रंटलाइन पर नहीं लौटेगा। 

 अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी जल्द ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता का विश्वास जताया है।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने अमेरिका और तालिबान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करने वाले प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। यूएनएससी के सभी 15 सदस्यों ने अमेरिका द्वारा पेश किए प्रस्ताव का मंगलवार को समर्थन किया। प्रस्ताव में समझौते की संयुक्त घोषणा का समर्थन किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =