वैश्विक

Afghanistan: मदरसे में नमाज के दौरान हुआ विस्फोट,16 लोगों की मौत

Afghanistan के एक धार्मिक स्कूल में बुधवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि उत्तरी समंगान प्रांत की राजधानी ऐबक में हुए इस बम धमाके में 16 लोगों की मौत और करीब 24 लोग घायल हो गए हैं. फिलहाल, किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी अफगानिस्तान में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए. टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, समांगन के ऐबक शहर के जहदिया मदरसे में दोपहर की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ.

समंगन प्रांतीय अस्पताल के एक डॉक्टर का कहना है कि कम से कम 15 मृत और 27 घायल लोगों को इस अस्पताल में लाया गया है. तालिबान के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तरी अफगानिस्तान में एक धार्मिक स्कूल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 छात्रों की मौत हो गई.

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट दोपहर की नमाज के दौरान हुआ. आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि उत्तरी समांगन प्रांत की राजधानी ऐबक में हुए विस्फोट में कई अन्य घायल हो गए. अभी तक किसी समूह या संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21437 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =