Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसान, युवा, व्यापारी सभी भाजपा राज में दुखीः जयन्त

खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उपचुनाव के मददेनजर 5 दिन के लिए खतौली प्रवास पर पहंुचे रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी ने गठबंधन प्रत्याशी मदन भैयया के समर्थन मे जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गंाव बुवाडा खुर्द, बुवाडा कला, ताजपुर, सराय, नैना, दूदाहेडी, सोन्टा, जौहरा, दौलतपुर, मोघपुर, भटौडा मे जनसम्पर्क किया तथा वोटर पर्ची वितरित की।

जनसम्पर्क अभियान के दौरान रालोद प्रमुख एवं राज्यसभा संासद जयन्त चौधरी ने कहा कि सरकार को आमजन की समस्या के प्रति गंभीर होना चाहिए। उन्होने कहा कि मौजूदा सरकार में समाज के हर वर्ग किसान, युवा एवं व्यापारी सभी वर्गो की अनदेखी हो रही है। सरकार को आमजन की समस्याओं के प्रति गम्भीर रूख अख्तियार करना चाहिए।

रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी के साथ बैठक को पूर्व सांसद राजपाल सैनी, विधायक अशरफ अली, मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर,जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मन्त्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मन्त्री योगराज सिह आदि ने सम्बोधित किया।

जनसम्पर्क अभियान के दौरान रालोद सुप्रीमो जयन्त चौधरी के साथ योगेन्द्र चेयरमैन, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मन्त्री योगराज सिंह,मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,कृष्णपाल राठी चेयरमैन, विधायक अशरफ अली, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, महक सिंह, उत्तराखण्ड प्रदेशाध्यक्ष उत्तराखण्ड महक सिंह, जगपाल गुर्जर, हाजी वसीम प्रधान आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा समर्थकगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − two =