वैश्विक

अफगानिस्तान: तालिबान के साथ विराम की घोषणा

तालिबान के एलान के तुरंत बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने टि्वटर के जरिए घोषणा की कि सरकार शांति की पेशकश करती है। यह कदम तब उठाया गया है जब कुछ दिन पहले अमेरिका के शांति दूत जलमी खलीलजाद ने काबुल और दोहा की यात्रा की थी।

खलीलजाद ने अपनी यात्रा के दौरान तालिबान और अफगान सरकार दोनों से हिंसा को कम करने तथा अंतर-अफगान वार्ता की ओर बढ़ने का अनुरोध किया था जो फरवरी में तालिबान के साथ हुए अमेरिका के शांति समझौते का अहम स्तंभ है।

तालिबान ने संघर्ष विराम की घोषणा करते हुए अपने नेता की ओर से ईद-उल-फित्र का एक संदेश दिया जिसमें कहा गया है कि आतंकवादी समूह शांति समझौते के लिए प्रतिबद्ध है और वह इस्लामिक व्यवस्था के तहत महिलाओं और पुरुषों के अधिकारों की गारंटी का वादा करता है।

तालिबान ने अपने आदेश में लड़ाकों को न केवल लड़ाई न करने बल्कि अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार करने का भी आदेश दिया है।

शनिवार को जारी दिशा निर्देशों में तालिबान लड़ाकों को किसी भी स्थान पर दुश्मन पर हमला न करने लेकिन अगर कहीं भी दुश्मन की ओर से हमला होता है तो मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है। आदेश में तालिबान के लड़ाकों को दुश्मन क्षेत्र में घुसने के खिलाफ भी आगाह किया गया है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस घोषणा का स्वागत किया और सभी पक्षों से इस अवसर का लाभ उठाने और अफगानिस्तान के नेतृत्व में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने  का अनुरोध किया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी दी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =