Agneepath Scheme: आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष, सेवा के बाद वित्तीय पैकेज और बैंक ऋण योजना दी जाएगी
Agneepath Scheme को लेकर लोगों में और खासकर युवाओं में काफी भ्रम की स्थिति है। इसकी वजह से कई शहरों में युवा सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने भी सरकार की इस योजना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। ऐसे में सरकार ने गुरुवार को “मिथ्स बनाम फैक्ट्स” दस्तावेज जारी कर लोगों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है।
सरकार ने कहा है कि अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा के बाद उद्यमी बनने के इच्छुक लोगों को वित्तीय पैकेज और बैंक ऋण योजना दी जाएगी। आगे की पढ़ाई के इच्छुक लोगों को 12वीं कक्षा के समकक्ष प्रमाणपत्र और आगे की पढ़ाई के लिए एक ब्रिजिंग कोर्स की व्यवस्था की जाएगी। Agneepath Scheme वेतनभोगी नौकरी की इच्छा जताने वालों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस में प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि इसके अलावा भी “अन्य क्षेत्रों में भी उनके लिए कई रास्ते खोले जा रहे हैं।”
इसलिए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi निर्देश पर सरकार ने अग्निवीरों को भर्ती की आयु सीमा को इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी है।
यह one time relaxation दिया गया है। इससे बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी।2/3
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 17, 2022
सरकार की ओर से कहा गया है कि युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने के अवसर कम नहीं होंगे। दस्तावेज़ में बताया गया है कि अवसरों की संख्या बढ़ेगी। इसमें कहा गया है कि “अगले कुछ वर्षों में, अग्निवीरों की भर्ती सशस्त्र बलों में मौजूदा भर्ती के लगभग तीन गुना होगी।”
सेना के पूर्व अधिकारियों की अग्निपथ की वजह से रेजिमेंटल बॉन्डिंग प्रभावित होने की चिंता पर सरकार ने कहा, “रेजीमेंटल सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। वास्तव में इसे और तेज किया जाएगा, क्योंकि सर्वश्रेष्ठ अग्निवीरों का चयन किया जाएगा, जिससे यूनिट की एकजुटता को और बढ़ावा मिलेगा।”
सरकार ने कहा कि यह एक मिथक है। साफ किया कि पहले वर्ष में भर्ती होने वाले अग्निवीरों की संख्या सशस्त्र बलों का केवल 3 प्रतिशत होगी। योजना से सशस्त्र बलों की प्रभावशीलता को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा चार साल बाद सेना में फिर से शामिल होने से पहले अग्निवीरों के प्रदर्शन का परीक्षण किया जाएगा। इसलिए, पर्यवेक्षी रैंक के लिए सेना को आजमाए और परखे गए कर्मियों को ही दिया जाएगा।
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूँ।
मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारम्भ होने जा रही है। वे इसके लिए अपनी तैयारी शुरू करें। 3/3
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 17, 2022
Agneepath Scheme दस्तावेज में कहा गया है कि सेना के लिए 21 वर्ष का युवा अपरिपक्व और अविश्वसनीय नहीं होता है। दुनिया भर में अधिकतर सेनाएं अपने युवाओं पर निर्भर करती हैं।

