वैश्विक

Agnipath Scheme को लेकर प्रदर्शन का Rakesh Tikait ने किया समर्थन

अग्निपथ स्कीम को लेकर हो रहे प्रदर्शन का किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने समर्थन किया है। केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के जरिए किसानों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने के प्रयास के बाद अब नौजवानों को लेकर यह कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी सरकार अपनी इस कोशिश में नाकामयाब रही और अब नौजवानों पर हो रही इस कोशिश में भी असफल ही होगी।

Rakesh Tikait  ने एक ट्वीट के जरिए ये बातें कही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “पहले मोदी जी ने किसानों (खेती) को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने की असफल कोशिश की, अब देश के नौ-जवानों (अग्निवीरों) को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने जा रहे हैं। न पहले किसान झुका था न अब नौ-जवान झुकेगा। जय किसान, जय नौ-जवान!”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 13 =