उत्तर प्रदेश

Agra: चार महीने बाद मिली 15 वर्षीय किशोरी

Agra  सिकंदरा थाना क्षेत्र से चार महीने पहले बहला-फुसलाकर अगवा कर 15 वर्षीय किशोरी को युवक गाजियाबाद ले गया था। वह उसे अपने साथ रख रहा था। पुलिस ने दबिश दी। इस पर भाग निकला। चार दिन पहले अरतौनी के पास से पुलिस ने किशोरी को बरामद कर युवक को पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया। किशोरी को परिजन के सुपुर्द किया है।

किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। वह 19 सितंबर 2023 को फैक्टरी में काम करने गई थीं। घर में 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गई थीं। शाम को मां घर आईं तो बेटी नहीं मिली। इस पर उसकी तलाश की। उन्हें पता चला कि बेटी को राधा नगर में रहने वाला शुभम गौतम उर्फ अक्कू ले गया है। वह मूलरूप से कासगंज का रहने वाला है। काॅलोनी में रहकर काम करता था। बाद में गाजियाबाद में चला गया। महिला की बेटी को बहला-फुसला कर ले गया।

बेटी की बरामदगी के लिए मां ने थाना सिकंदरा के कई चक्कर लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता जिया प्रेम चौधरी के साथ अधिकारियों से भी मिलने गईं। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका असर यह हुआ कि पुलिस की एक टीम लगी। पुलिस को पता चला कि युवक किशोरी को लेकर गाजियाबाद में रह रहा है। इस पर एक टीम पहुंच गई। बाद में पुलिस के आने पर अक्कू किशोरी को लेकर आगरा आ गया। 4 दिन पहले पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी भी पकड़ा गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि किशोरी ने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। मगर, वह नाबालिग है। इस कारण उसके बयान की कोई अहमियत नहीं है। उसे परिजन के सुपुर्द किया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =