Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निष्काम सेवा समिति ने निर्धन कन्या का कराया विवाह

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माता वाले मन्दिर नई मण्डी में निष्काम सेवा समिति ने हिन्दू निर्धन कन्या का विवाह कराया। जिसमें कन्या पक्ष कु. प्रियंका पुत्री श्री इन्द्रपाल निवासी कमल नगर कुकडा मु०नगर का विवाह सागर पुत्र श्री राम निवास निवासी कुकडा जिला मुजफ्फरनगर के साथ सम्पन्न कराया।

समिति के अध्यक्ष इन्द्रसैन बिन्दल जी व महामंत्री अजय गर्ग जी ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य हिन्दू निर्धन कन्याओं की कशादी कराना है समिति के सदस्य अनिल गर्ग जी ने कहा कि यह शादी इस संस्था के द्वारा की जा रही ५८ वी शादी है। समिति के कोषाध्यक्ष राहुल सिघंल जी ने कहा की जो भी हिन्दू निर्धन परिवार अपनी पुत्री का विवाह कराना चाहता हो तो वह समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है उसकी शादी अवश्य करायी जायेगी।

इस अवसर पर समिति के सभी उपस्थित सदस्यों ने वर तथा वधु को आर्शीवाद दिया तथा कन्या को विदा करते हुए घरेलू सभी सामान गृहस्थी चलाने के लिये दिया तथा उनके जीवन के लिये मंगल कामना की। विवाह समारोह में समिति के संजय मित्तल ब्रज गोपाल छारिया, विनित गोयल, मित्तल टैन्ट, राकेश जैन, डा. राकेश अग्रवाल, डा. सुधीर लूथरा, मुकेश बिन्दल सत्य प्रकाश मित्तल, दिनेश बिहारी जनधन बंसल, विनय गुप्ता, गुप्ता होजरी, नीरज जी प्रदीप गोयल, चुन्नु मुन्नु, दिनेश गोयल, गंगा सागर, नन्द किशोर, सचिन कुमार, रवि वर्मा, अशोक जी मुकेश सिघल, विनय बंसल, संजय गुप्ता, मनीष जी, नवीन बसंल, सुशील सिल्लो, धीरज महेश्वरी, राजेश गुप्ता, अवनीश तायल, दलीप मलिक, आन्नद जी. उमेश बंसल, विक्की जी, अमित गोयल, सुबोध जैन

महेन्द्र जी. राजू गोयल, आदित्य भरतिया, अभिषेक कुच्छल, प्रमोद त्यागी, अजित गोयल, प्रवीण कुमार, पुनीत गोयल, राजेश मित्तल, गुरजीत सिंह, दीपक जी. प्रमोद कुमार, पद्म चन्द, सुधीर ऐरन, पंकज राजवंसी, मानू प्रताप, मनमोहन बत्रा, सतीश गोयल, सुधीर अग्रवाल, सिद्वार्थ अग्रवाल, संजीव मित्तल नरेश जी. विमल सूद, अविनाश तोमर, अनुज जैन, अनुभव जी, मेघराज, संदीप जी सचिन गुप्ता, सुरेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र मोहन कपूर, बी. एम. गुप्ता विनोद अग्रवाल अमरीश अग्रवाल जी सभी ने वर वधु को आर्शीवाद देकर विदा किया !

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + seventeen =