उत्तर प्रदेश

Agra News: उर्स के आखरी दिन ताजमहल पर उमड़ा सैलानियों का जन सैलाब,पर्यटकों में धक्का-मुक्की

Agra News:  शाहजहां के 367वें उर्स के आखिरी दिन मुख्य कब्रों की 1381 मीटर लंबी सतरंगी चादर से चादर पोशी की गई। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में अकीदतमंदों ने मुख्य कब्रों पर भी चादर पोशी गयी। उर्स के पहले दिन गुस्ल की रस्म अदा की गई। दूसरे दिन संदल की रस्म अदा की गई। तीसरे दिन मुख्य कब्रो पर चादर पोशी की गई। चादर पोशी कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई।

शहंशाह शाहजहां के उर्स के आखिरी दिन ताजमहल पर सैलानियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। ताजमहल के सभी प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की भारी भीड़ नजर आई। ताज महल के अंदर एंट्री के लिए पर्यटकों में धक्का-मुक्की होती रही। महिलाएं भीड़ में जूझती रहीं, उनके बच्चे भीड़ से परेशान होकर चीखते रहें।

ताजमहल के पूर्वी गेट ताजमहल में एंट्री करने को लेकर पर्यटकों का भारी भीड़ देंखने को मिला, एंट्री पाने के लिए पर्यटकों के मारामारी जैसा हालात बन आया था। ताजमहल परिसर में एंट्री लेने के दौरान कोविड-प्रोटोकॉल का भी खुलेआम उल्लंघन हुआ। किसी को कोरोना संक्रमण का डर नहीं, पर्यटकों का मकसद बस इतना कि कैसे भी ताजमहल में जल्दी एंट्री मिल जाए।

शहंशाह शाहजहां के उर्स के चलते ताजमहल पर 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को पर्यटकों को फ्री एंट्री दी गई है। 27 और 28 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे के बाद पर्यटकों को ताजमहल में फ्री एंट्री दी गई। जबकि 1 मार्च सुबह से ही ताजमहल में पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह फ्री रही। 27 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक 14 हजार पर्यटकों ने टिकट खरीदकर ताजमहल का दीदार किया। जबकि दोपहर 2 बजे के बाद करीब 35 हजार पर्यटक फ्री में एंट्री लेकर ताजमहल का दीदार करने पहुंचे।

ताजमहल में भीड़ के चलते 3 जगहों पर रेलिंग भी टूट गई। 2 जगहों पर एएसआई ने रेलिंग को सही करवा लिया है, लेकिन एक जगह पर रेलिंग की मरम्मत किया जाना अभी बाकी है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर राजकुमार पटेल ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते थोड़ी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

28 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक 9 हजार पर्यटको ने टिकट लेकर ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद 35 हजार पर्यटकों ने फ्री एंट्री लेकर ताजमहल का दीदार किया। 1 मार्च को सुबह से ही ताजमहल में पर्यटकों के लिए एंट्री फ्री रही। माना जा रहा है कि 1 मार्च को करीब 70 हजार सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ के चलते पुलिस भी बेबस नजर आई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 4 =