फिल्मी चक्कर

Tiger Shroff रेगिस्तान की रेत पर एक साथ 20 बार बैक फ्लिप मारते दिखे

Tiger Shroff को फिल्मी जगत का एक्शन स्टार (Action Star) कहा जाता है. और इस बात को वह बार-बार साबित भी करते नजर आते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में टाइगर श्रॉफ रेगिस्तान की रेत पर 20 बैक फ्लिप एक साथ करते नजर आ रहे हैं.

Tiger Shroff ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. जिसमें एक्टर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए रेगिस्तान की धूप में करतब करते नजर आ रहे हैं.

Tiger Shroff की इस वीडियो को देख उनकी प्रोफाइल पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार लग गई है. और इस लिस्ट में पुष्पा स्टार समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)का नाम भी शामिल है. समांथा भी टाइगर श्रॉफ के हैरतअंगेज करतब को देख काफी शॉक्ड हैं. टाइगर श्रॉफ की इस वीडियो को देखते हुए समांथा ने कमेंट कर लिखा गुड लॉर्ड…

Tiger Shroff टीवी की पॉपुलर नागिन मौनी रॉय (Mouni Roy) के साथ पंजाबी एल्बम ‘पूरी गल बात’ (Poori Gal Baat) में नजर आए हैं. और अपने इसी गाने पर टाइगर श्रॉफ ने यह रील शेयर की है. मौनी रॉय के साथ टाइगर श्रॉफ की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भाई. वहीं बात करें टाइगर के लुक की तो इस वीडियो में टाइगर ने ट्रैक पैंट्स के साथ केवल सनग्लासेस लगाए हुए हैं, इस वीडियो में धूप में चमचमाती टाइगर की टोंड बॉडी और उनके सिक्स पैक एप्स सबकी निगाहें अपनी ओर खींच रहे हैं.
Tiger Shroff ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा – यॉर लव गॉट मी फीलिंग… टाइगर श्रॉफ ने जैसे ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, चाहने वालों ने इस वीडियो पर लाइक व कमेंट की बौछार लगा दी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =