उत्तर प्रदेश

Agra News: सट्टा माफिया पुलिस के रडार पर, ढाई करोड़ की संपत्ति की कुर्क

Agra News:  सट्टा माफिया के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है । पुलिस ने शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़े सट्टेबाज संदीप के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे संदीप की करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने डुगडुगी बचाए बजवाई और लोगों को संदीप के आपराधिक कृत्यों की जानकारी दी।

शाहगंज थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी आगरा का कहना है कि सट्टेबाज संदीप की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सट्टा माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

संदीप के अलावा भी कई सट्टा माफिया पुलिस के रडार पर हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है । जल्दी ही इनकी भी संपत्ति कुर्क की जाएगी ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =