वैश्विक

Madhya Pradesh: पलट गई शराब की पेटियों से भरी ट्रक, ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़

Madhya Pradesh टीकमगढ़ जिले में शराब से लदी एक ट्रक पलट गई। जिसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह मामला टीकमगढ़ के देवड़ा थाना क्षेत्र के बमोरी बराना गांव का है। जहां रविवार की दोपहर में एक शराब की पेटियों से भरी ट्रक पलट गई।

ट्रक पलटने की सूचना पाते ही वहां ग्रामीण पहुंच गये और शराब की पेटियां लूटने लगे। बता दें कि 1500 पेटी से भरा ट्रक पलटते ही चालक और क्लीनर मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस को जानकारी मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब लूट रहे ग्रामीणों को खदेड़ा। फिलहाल शराब वैध या अवैध भरी हुई थी, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

 शराब लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने मजेदार कमेंट किये। 1 यूजर ने शराब लूटने को लेकर लिखा, “आश्चर्य की कोई बात नहीं है।”यूजर ने शराब लूटने वाले ग्रामीणों पर लिखा, “पीनी इनको ही थी फिर चाहे अभी पीयें या बाद में।” वहीं सिद्धार्थ नाम के एक यूजर ने लिखा, “मामा(शिवराज) का कमाल देखो, ऐसे ही ड्रग्स भी मिलता है।”

शराब से भरी ट्रक टीकमगढ़ की तरफ से झांसी की ओर जा रहा था। बम्होरी वराना गांव के समीप ट्रक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिसके बाद ट्रक चालक और क्लीनर घबराकर मौके से भाग खड़े हुए। इसी दौरान टीकमगढ़ झांसी मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई।

ट्रक पलटने से शराब की पेटियां बाहर गिरी देख लोगों ने उसे लूटना शुरू कर दिया। टीआइ हिमांशु चौबे ने कहा कि आधी शराब ग्रामीणों ने लूट ली है आधी बची है। हालांकि ट्रक को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इसकी जांच में लगी है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बिजली का खंभा भी टूट कर ट्रक के ऊपर गिर गया। हालांकि किसी अनहोनी की खबर नहीं है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 1 =