उत्तर प्रदेश

Noida News: टुडे होम सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुमारी अंजलि ने की आत्महत्या

Noida News:  एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित टुडे होम सोसाइटी में कुमारी अंजलि (23) अपनी सहेलियों के साथ किराए पर फ्लैट में रहती थी. वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात अंजलि ने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

 पिछले महीने भी नोएडा में एक इंजीनियर ने अपने महिला मित्र के साथ आत्महत्या कर ली थी.  थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सोसाइटी के 14 एवेन्यू में रहने वाले एक अभियंता और उसकी दोस्त ने कथित रूप से 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके कारण दोनों की मौत हो गई थी.

कथित खुदकुशी की यह घटना शाम चार बजे की थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि दोनों आपसी सहमति से लि-विन में रह रहे थे. पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी थी.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया था कि शुक्रवार की शाम को थाना बिसरख पुलिस को इस घटना की सूचना मिली. उन्होंने कहा कि गौर सिटी सोसायटी के 14वें एवेन्यू के 21वीं मंजिल से कूदने वाले अभियंता युवक की पहचान सचिन कुमार पुत्र अजय कुमार (28 वर्ष) निवासी सेक्टर 9, नया विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =