उत्तर प्रदेश

Agra News: पहचान छिपा कर रह रही उज़्बेकिस्तान की दो महिला पर्यटक गिरफ्तार

Agra News: पहचान बदलकर रह रही उज़्बेकिस्तान की दो महिला पर्यटकों को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विदेशी महिलाओं के कब्जे से पुलिस टीम ने दो आधार कार्ड, 35000 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए दोनों आधार कार्डो पर दिल्ली का पता दर्ज है। आधार कार्ड में एक महिला का नाम लायला खान है। जबकि दूसरी महिला का नाम डेनिज दर्ज है।

एलआईयू की रिपोर्ट पर पुलिस ने होटल द एंपायर में देर रात छापा मारा। होटल के रूम नंबर 209 मे रुकी 2 महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं से आईडी मांगी तो उनके पास दिल्ली एड्रेस की आईडी मिली। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो महिलाओं ने पुलिस के सामने सच कबूल कर लिया। एक महिला ने अपना नाम दिलयारा बताया जबकि दूसरी ने अपना नाम डेनिज बताया।

महिलाओं ने बताया कि वह उज़्बेकिस्तान की रहने वाली है। पुलिस ने जब उनसे पासपोर्ट मांगा तो दोनों महिलाएं पासपोर्ट उपलब्ध नहीं करा पाई। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं अवैध रूप से भारत में रह रही थीं। भारत में रहने के लिए दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे।

मामले की सच्चाई सामने आने के बाद ताजगंज थाना पुलिस ने दोनों विदेशी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिलाएं पहचान बदलकर भारत में क्यों रह रही थीं। इस बात की भी जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + eight =