Agra पुलिसकर्मी ने दिया धक्का, फिर जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
Agra फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरिया पुरा में जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर दोनों पक्षों को गाड़ी में बैठाने को लेकर धक्का-मुक्की करने और युवक को चांट मारने का आरोप है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले की एसीपी फतेहाबाद जांच कर रहे हैं।
Agra पुलिस के मुताबिक राधेश्याम विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। गनपति सिंह इसका विरोध करने लगा, तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी एक पक्ष के मनीष ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी। पीआरवी 27 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
Agra पुलिसवाले गनपति और राधेश्याम थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने लगे। तभी राधेश्याम का लड़का धर्मेंद्र जबरन गाड़ी में बैठने लगा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला तो धक्का मुक्की हो गई। इसी दौरान एक सिपाही ने उसे चांटा मार दिया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
मामले में एसीपी फतेहाबाद गिरीश कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। जहां दोनों पक्ष के लोगों को गाड़ी में बैठाकर थाने लाया जा रहा है। तभी धक्का मुक्की होने लगी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष को लेकर पुलिस थाने आई थी। विवाद की जांच की जा रही है.

