उत्तर प्रदेश

Agra News: खिड़की में फंसी बिल्ली की गर्दन, बिल्ली का वीडियो जमकर वायरल

Agra News: सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आगरा के कटरा वजीर खां मोहल्ले में एक मकान के जंगले में बिल्ली का सिर बुरी तरह फंस गया था. वहीं, बिल्ली कई घंटों तक जद्दोजहद करती है, लेकिन फिर अपना सिर जंगले से निकालने में कामयाब नहीं हो पाती है.

बिल्ली यहां लगभग 2 घंटे तक फंसी रहती है. 30 सेकेंड के इस वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि बिल्ली की गर्दन लोहे के जंगले से छुड़ाने के लिए कटर से सरिया को काटा गया. जबकि बिल्ली की जान बचाने के लिए करीब आधा घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

दरअसल बच्चों की नजर सबसे पहले मकान के एक कमरे में ऊपर की तरफ लगे जंगले पर पड़ती है जहां बिल्ली की छटपटा रही थी, तब जाकर बिल्ली के फंसे होने की जानकारी घर वालों को हुई. इसके बाद घर और स्थानीय कारीगरों को बुलाकर बिल्ली का रेस्क्यू किया गया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 9 =