उत्तर प्रदेश

Agra: तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर दुष्कर्म किया

Agra: युवक ने ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की रहने वाली तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर उसे बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात भी करा दिया। इसी बीच पीड़िता ने एक पुत्री को भी जन्म दिया। अब आरोपी फोटो, वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि आठ साल पहले इसका पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद थाना क्षेत्र के रहने वाले वीरेन्द्र शर्मा पुत्र संतोष शर्मा से उसकी मुलाकात तीन साल पूर्व हुई थी। इसके बाद वह घर पर आने लगा। सन 2019 में एक दिन वह रात के समय घर में घुस आया। 

उसके ही घर में उसे बंधक बना लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर सुबह भाग गया। होश आने पर वह संभली और थाने जाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया। 

इसके बाद आरोपी दो बार उसका गर्भपात भी करा चुका है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी तेजाब डालने और श्रद्धा हत्याकांड की तरह 35 टुकड़े करने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + eight =