उत्तर प्रदेश

Agra: शिक्षिका की पिटाई से छात्र बेहोश

Agra:  रुनकता विकास खंड अछनेरा के गांव सींगना में उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका पर कक्षा आठ के छात्र को पीटने का आरोप है। इससे छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे गांव के किसी डॉक्टर के पास भर्ती कराया गया। बाद में छात्र को माता-पिता घर लेकर चले गए।

छत्रपाल (12) गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। ग्रामीण प्रमोद सिंह उर्फ भोली सिंह ने आरोप लगाया कि बीते दिनों स्कूल में सहायक शिक्षिका मालती कक्षा में मोबाइल पर गाना सुनने में लीन थीं। छत्रपाल ने शिक्षिका से पढ़ाने को कहा तो शिक्षिका ने उसे लकड़ी से पीटा, छत्रपाल बेहोश होकर गिर गया। 

प्रधानाध्यापिका खुद कोई काम नहीं करतीं हैं। उनके खिलाफ कई शिकायत की गई हैं। दबाव में लेने के लिए ऐसे वीडियो बच्चों से बनवा कर झूठी शिकायत कर रहीं हैं। -मालती, सहायक शिक्षिका

सूचना पर प्रधानाध्यापिका शशि मौके पर पहुंचीं। तत्काल सभी उसे गांव के डॉक्टर के पास ले गए। शिक्षिका का माता-पिता से भी झगड़ा हो गया। आरोप है कि शिक्षिका ने माता-पिता को भी देख लेने की धमकी दी। प्रधानाध्यापिका शशि व प्रमोद सिंह ने मामले को सुलझाया। कुछ महीने पहले भी कक्षा सात की छात्रा को पीटने पर शिक्षिका को हिदायत दी गई थी। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रधानाध्यापिका शशि का कहना है कि शिक्षिका के बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। घटना के दिन वह अवकाश पर थीं लेकिन सूचना मिलने पर पहुंच गईं और दोनों पक्ष को समझाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =