AIMIM ने की जमातियो को वापस भिजवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने एडीएम के नाम सौपे गए ज्ञापन मे क्वारंटीन किए गए जमातियो का समय तथा जांच रिर्पोट निगेटिव प्राप्त होने पर उन्हे वापिस भिजवाने की मांग की।
ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने अपर जिलाधिकारी वित्त के नाम सौपे गए ज्ञापन मे मांग की है
कि प्रशासन द्वारा कोविड-19 के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के मददेनजर क्वारंटीन किए गए जमातियो का समय तथा जांच रिर्पोट निगेटिव प्राप्त होने के कारण उक्त जमातियो के प्रदेशो से उनको वापस बुलाने के लिए वहां के प्रदेशो/राज्य से अनुमति आ रही है।
अतः यथा शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण करके वापिस भिजवाने की व्यवस्था करायी जाए।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी, शहर अध्यक्ष मौ.नदीम, जिला प्रवक्ता फरीद अहमद, अरशद अली, फैसल अली आदि मौजूद रहे।
