Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी अभिषेक यादव ने किया थाना चरथावल व दधेडू चौकी का औचक निरीक्षण

चरथावल। एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना चरथावल व दधेडू पुलिस चौकी औचक निरीक्षण करते हुए कोरोना वायरस से पुलिसकर्मियों के बचाव हेतु की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष सूबे सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शनिवार दोपहर एसएसपी अभिषेक यादव ने चरथावल थाने सहित दधेडू पुलिस चौकी का निरीक्षण किया एसएसपी ने थाना व चौकी परिसर,बैरक,कार्यालय, शौचालय,मेस आदि पर साफ-सफाई को चौक किया तथा थानाध्यक्ष सूबे सिंह व चौकी इंचार्ज राजकुमार को नियमित रुप से साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया

एसएसपी ने मेस में बनाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता अच्छी हो तथा सभी पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छ भोजन की व्यवस्था हो इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

इस मौके पर एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रत्येक कर्मचारीगण के पास में सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता को चौक करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव हेतु किसी भी पुलिसकर्मी के पास उपरोक्त जरुरी सामान की कमी न हो।

एसएसपी ने सभी पुलिकर्मियों को सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोने तथा सेनिटाईज करने हेतु सभी निर्देशित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + fourteen =