संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar शहर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से दमघोंटू हुई हवा

मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से शहर की आबोहवा दमघोंटू होती जा रहा है। प्रदूषण के ग्राफ में दिन में उतार चढ़ाव भी दर्ज किया जाता है। रात बीतने के बाद सुबह जब मौसम में नमी होती है तो वातावरण स्मोग छाया रहने से प्रदूषण का ग्राम अत्यंत खतरनाक स्तर पर 400 से अधिक पहुंच जाता है।

तेज धूप निकलने के बाद मौसम की नमी सूखने से लोगों को कुछ राहत मिलती है। शुक्रवार को ऐसा ही देखने को मिला। सुबह जहां एक्यूआई 400 के पार था वहीं शाम को 330 के स्तर पर आ गया।

प्रदूषण बढ़ने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वातावरण मे प्रदूषित हवा के कारण आंखों में जलन होना और पानी आना भी आम बात है। शनिवार को सुबह शहर में सुबह के समय वायु प्रदूषण बढ़कर 400 एक्यूआई पार पहुंच गया।

हवा में छोटे कार्बन कण पीएम 2.5 और पीएम 10 के व्याप्त होने के चलते सांस लेने से ऐसा माना जा रहा है कि बिना धूम्रपान किए ही कई सिगरेट पीने जितना असर हो गया है।

दिनभर में तेज धूप निकलने और प्रदूषण विभाग द्वारा पेपर मिलों के वाटर टैंकरों एवं एंटी स्मोग गन से छिड़काव के चलते शाम के समय वायु प्रदूषण घटकर 330 एक्यूआई पर आ गया। जिससे लोगों को हल्की राहत जरूर मिली है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 3 =