News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कलाकारों ने किया दमदार अभिनय
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शान्ति सेना द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम में इप्टा टीम के ५ निडर ,कर्मठ और जुझारू सदस्यों जिनमें स्फूर्ति शर्मा, नरेंद्र शर्मा, डॉ शरद गौतम, विशाल शर्मा, महेंद्र रावत ने इप्टा महासचिवध्डायरेक्टर संजीव मलिक मासूम के कुशल नेतृत्व में तथा इप्टा अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक, गायन, एवं अन्य रंग मंच कला का दमदार एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया है सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने इस कार्यक्रम को सराहा है इस अवसर पर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षार्थ मार्शल आर्ट्स कराटे के टिप्स दिए गए इप्टा मुजफ्फरनगर टीम के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अपार सफलता पर शांति सेना के संस्थापक श्री मुनेश गुप्ता एवं पूर्व आईएएस अधिकारी श्री योगेन्द्र नारायण माथुर जी द्वारा कैश प्राइज एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उच्च स्तरीय सम्मान देते हुए इप्टा मुजफ्फरनगर टीम को एक बड़े कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने का आश्वासन दिया

स्काउट गाइड कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केन्द्र लखनउ एवं जिला संस्था मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे पांच दिवसीय बी.एड. स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन विशिष्ट परिचयातम्क प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में श्रीमति गुंजन चौधरी जिला प्रशिक्षण आयुक्त ने ध्वज शिष्टाचार का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया । उन्होने भारत स्काउट ध्वज की विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ झण्डा बांधने का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया। इसी के साथ उन्होने स्काउट एवं गाइड का अलग-अलग अभ्यास कराया। द्वितिय सत्र में उन्होने स्काउटिंग गाइडिंग के सैद्धान्तिक पक्ष, प्रशिक्षण संस्थानो, बॉया हाथ मिलाना, आयु विभाजन आदि विभिन्न गतिविधियो की रोचक जानकारी दी। तृतीय सत्र में उनके द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, स्टेचर बनाना, विभिन्न प्रकार की पटिटयां, सी.पी.आर. आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हे किसी भी आपदा के लिए प्रशिक्षित किया गया। चतुर्थ सत्र मे भारत भूषण अरोरा, जिला संगठन आयुक्त के द्वारा शिविरार्थियो को विभिन्न प्रकार की गांठे एवं बन्धन का का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। आज शिविर के संचालन में विभागाध्यक्ष डा.सुनीता शर्मा, डा.संगीता श्रीवास्तव, डा.रेखा रानी शिविर प्रभारी, डा.प्रीति अग्रवाल, डा.सुविता कुमारी, डा.सुरेन्द्र पाल का मार्गदर्शन छात्रों के लिए उत्साहवर्धक रहा। इसके अतिरिक्त टोली नायक अमित कुमार तेगवाल, दलनायिका सोनिया का सहयोग रहा। इस अवसर पर मुकेश यादव, अनिल सिंह का भी सहयोग रहा।

एक मिनट एक साथ गीता पाठ का किया आह्वान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता महिला मंडल मुजफ्फरनगर की साहसंयोजिका श्रीमती मुस्कान शर्मा जी ने बताया है कि महाराज श्री के द्वारा किए गये आवाहन २३ दिसंबर २०२३ दिन शनिवार गीता जयंती के पावन पर्व पर ठीक ११ बजे एक मिनट एक साथ गीता पाठ कई शिक्षण संस्थाओं और कई धार्मिक संस्थाओं में तथा संगठनों में कराने के लिए जीओ गीता युवा चेतना एवं महिला मंडल का प्रत्येक सदस्य कर्तव्यबद्ध है और अभियान को सफल बनाने के लिए वचनबद्ध है, इसी श्रृंखला में कई संस्थाओं में सम्पर्क किया गया ।संस्थाओं ने एक संकल्प पत्र भी दिया जिसमें एक मिनट एक साथ गीता पाठ करने का संकल्प लिया गया है ।इसी के साथ महाराज श्री के आवाहन हम एक बनें हम नेक बनें के लिए भी सभी को जागरूक किया जा रहा है ।मुजफ्फरनगर में सभी शैक्षिक संस्थानों एवं सभी कॉलोनियो में सभी को संकल्प दिलवाया जा रहा है ।पूज्य महाराज श्री ने अपना संपूर्ण जीवन गीता जी के प्रचार प्रसार में ही समर्पित कर दिया है।

सी.ओ. बुढ़ाना ओर सीओ नई मंडी का विदाई समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ओर जिला सह महामंत्री राजेश भाटिया ने जानकारी दी कि सी.ओ
बुढ़ाना श्री हिमांशु गौरव जी ओर सी.ओ न्यू मंडी हेमंत कुमार जी का स्थानांतरण होने पर जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता जी के नेतृत्व मै व्यापारियों ने पटका, शॉल ओर स्मृति चिन्ह भेट कर अभिनन्दन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शलभ गुप्ता ओर विजय बाटा ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलिस विभाग २४ घंटे निरंतर जनता की सेवा करता है तथा आप दोनो के कार्येकाल मै अनेको घटनाओ को निष्पक्ष रूप से खोला गया जिससे जनता के बिच पुलिस विभाग के प्रति विश्वास मै वृद्धि हुई व्यापारी जगत हमेशा आपके किये कार्यो को याद करेगा ओर आप दोनो के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। मुख्य रूप से शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, राजीव मित्तल, हिमांशु गोयल, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, राजेश भटिया, अंकुर जैन, विपिन गुप्ता आदि व्यापारीगण मौजूद रहे!

एसडी कन्या इंटर कालेज में नियमों के बारे में बतायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के कार्यक्रमों के अंतर्गत षष्ठम् दिवस पर प्रार्थना सभा के उपरांत रोड़ सेफ्टी क्लब के अंतर्गत क्लब के सदस्यों और अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर उन्हे यातायात संबंधी नियमों के बारे में बताया गया। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर मे द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के कार्यक्रमों के अंतर्गत षष्ठम् दिवस पर प्रार्थना सभा के उपरांत रोड़ सेफ्टी क्लब के अंतर्गत क्लब के सदस्यों और अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर उनको यातायात संबंधी नियमों को बताया गया और सावधानी पूर्वक रोड़ पर वाहन चलाने और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्या ’डॉ. सविता सिंह ने अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए चाहे कितनी भी कम दूरी पर जाना हो, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन न चलाएं, घर में १८ वर्ष की आयु से छोटे बच्चों को वाहन चलाने न दें, यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। इसके अतिरिक्त फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आज इंटर कॉलेज भोकरहेडी में सभी विद्घ्यार्थीयो को पीटी व्यायाम का अभ्यास कराया गया और व्यायाम के महत्व के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य कैप्टन डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र को व्यायाम करना चाहिए स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है अगर शरीर स्वस्थ नहीं है तो आप कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं कर सकते हैं।

अनदेखी हो रही है किसानों की समस्या कीःएस.के.वर्माMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं चौधरी चरणसिंह विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के.वर्मा ने कहा कि किसानों को पुराना भुगतान भी नही मिल पाया है। सरकार ने अभी तक गन्ना मुल्य भी निर्धारित नही किया है।
सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एस.के.वर्मा ने कहा कि शुगरमिल किसानों का बकाया भुगतान नही कर रही हैं। किसान को अभी तक यह भी नही पता है कि उसका गन्ना किस मूल्य पर खरीदा जा रहा है। शुगर मिलें किसानो का पूरी तरह उत्पीडन कर रही हैं। शुगरमिलें इस समय घाटे मे नही चल रही हैं। उनका हर प्रोडक्ट बिक रहा है। लेकिन शुगर मिलों की नियत सही नही है। उन्होने कहा कि सरकार शीघ्र ही गन्ना मूल्य 460 रूपये कुन्तल घोषित करे। बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज भी दे। उन्होने कहा कि यदि 23 दिसम्बर तक सरकार ने गन्ना मूल्य निर्धारित नही किया तो 26 दिसम्बर को लखनउ मे लाखो रालोद कार्यकर्ता अपने उग्र नेतृत्व के साथ धरना देंगे।
रालोद बुढाना विधायक राजपाल सिंह बालियान ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझ कर किसानो का सोशन कर रही है। यह सरकार शुगर मिलों से सांठगांठ रखे हुए है। उन्हे किसानों की कोई चिन्ता नही है। रालोद मजबूती से किसानो की लडाई लडेगा। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव मे रालोद गठबंधन मे रहते हुए मजबूती से चुनाव लडेगा। और रालोद का प्रत्याशी ही चुनाव लडेगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नदीम उर्फ बब्लू को सदर विधानसभा अध्यक्ष एवं तारिक खान को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। प्रेसवार्ता मे वरिष्ठ रालोद नेता जियाउर्रहमान, प्रदेश संगठन मंत्री अजित राठी, रामनिवास पाल सहित काफी संख्या मे रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक में समस्या से अवगत कराया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार में आयोजित बैठक मे मौजूद अधिकारियों ने किसानो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
आज दोपहर के वक्त जिला पंचायत सभाकक्ष में एसडीएम मुख्यालय और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच बघरा क्षेत में विद्युत विभाग से जुडी समस्या एवं छुटा पशुओं आदि की समस्या के सम्बन्ध मे चर्चा की गई। इस दौरान भाकियू नेताओ सहित कई अन्य किसान नेता भी मौजूद रहे। बैठक मे एसडीएम अपर्णा यादव व कुछ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

23 व 24 को बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का अधिवेशनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का अधिवेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 व 24 दिसम्बर को बरेली मे आयोजित होगा। जिसमें संगठनात्मक चर्चा, संगठन की मजबूती पर चिन्तन एवं व्यापार के बदलते परिदृश्य पर चर्चा होगी।
लिंक रोड स्थित एक बैकट हॉल मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल द्वारा दी गई। श्री कंसल ने बताया कि उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना पूर्व सांसद श्यामबिहारी मिश्रा एवं ला.बिशम्बर दयाल अग्रवाल ने वाराणसी मे 50 वर्ष पूर्व की थी। संगठन द्वारा यह वर्ष स्वर्ण जयंति के रूप मे मनाया जा रहा है। जिसके अर्न्तगत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमे दीपोत्सव एवं व्यापारी स्वाभिमान यात्रा भी निकाली जा रही है। जिसका समापन बरेली मे किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता एवं प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी उक्त अधिवेशन की तैयारी मे लगे हुए हैं। उक्त अधिवेशन में व्यापारियो की सकारात्मक उर्जा का राष्ट्र निर्माण मे उपयोग कैसे हो इस विषय पर चर्चा होगी तथा संभावनाओ को अवसर मे बदलने के तरीके बताए जाएगे। प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य व्यापारी प्रतिनिधियो मे उनकी क्षमता विकसित करने एवं संगठनात्मक कार्य मे दक्षता लाना है। युवा व्यापारियो को संगठन मे ज्यादा से ज्यादा जोडने के लिए संगठन की युवा ईकाई को दक्ष किया जाएगा।
अधिवेशन के अंतिम दिन समापन समारोह होगा जिसमें स्वर्ण जयंति वर्ष के अंतर्गत संगठन द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमो मे योगदान देने वाली जिला व नगर इकाइयो का सम्मानित किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान अशोक कंसल ने बताया कि बरेली मे आयोजित होने वाली प्रशिक्षण वर्ग मे मुजफ्फरनगर से पदाधिकारी बस द्वारा 23 दिसम्बर को बस द्वारा बरेली पहुंचेगे।
प्रेसवार्ता के दौरान श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री, अजय संगल नगर अध्यक्ष, प्रवीण खेडा नगर महामंत्री, राकेश गर्ग, स.सुलक्खन सिंह, दीपक बंसल, बाबूराम मित्तल, हिमांशु कौशिक, संजय मित्तल, विजय वर्मा, पंकज शर्मा, अनिल तायल,पंकज अपवेजा, हर्षवर्धन, अमित मित्तल, अलका शर्मा, दीपक गोयल, अर्चित कंसल आदि मौजूद रहे।

 

 

पूर्ति निरीक्षक ने राशन वितरण की जांच की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा विकासखण्ड शाहपुर के ग्राम शोरम में उचति दर विक्रेता के राशन वितरण की जांच की गयी। जिस दौरान पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा उचित दर विक्रेता के स्टॉक रजिस्टर की जांच करते हुए नियमानुसार राशन वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उनके द्वारा राशन वितरण में उपस्थित कार्डधारको से उचित दर विक्रेता के बारे में पूछताछ की गयी। कार्डधारको द्वारा उचित दर विक्रेता के व्यवहार को सही बताया गया। अन्त में पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा घट तौलग् माप की जांच करते हुए उचित दर विक्रेता को वितरण से शेष राशन को नियमानुसार वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया।

ताले तोड़कर चोरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में अज्ञात बदमाश एक मकान के ताले तोड़कर नकदी, गहने व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी गयी है। चरथावल थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेडी निवासी सुनील कुमार पुत्र फूल सिंह ने बताया कि उसकी ससुराल गांव हैबतपुर में है। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका साला ब्रजमोहन अपने परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसके मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के गहने, गैस सिलेंडर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पास पडौस के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। तब उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन पुलिस को केई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

नकदी व इलैक्ट्रानिक्स सामान लूटा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। नई मंडी थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में मौहल्ला पटेलनगर निवासी दिनेश मित्तल पुत्र स्व. कृष्ण मित्तल ने बताया कि वह 18 दिसम्बर की रात्रि नवीन मंडी स्थल में अपनी दुकान बंद करके अपनी वैगनआर कार से घर वापस लौटरहे थे। पीडित ने बताया कि वह पटेलनगर डाकखाने के समीप पहुंचे तो तभा पीछे से अन्य वाहन में आये युवकों ने उनकी कार में टक्कर मार दी और उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी कार में रखा कैश व कुछ इलैक्ट्रानिक्स सामान लूटकर फरार हो गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

मां बेटी से मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फुफेरे भाई से उधार दी गयी रकम वापस मांगने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। पीडिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
नई मंडी थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में अलमासपुर निवासी अनिता पत्नी जितेंद्र ने बताया कि उसकी बुआ के लड़के निवासी शाहबुद्दीनपुर ने उससे बीस हजार रूपये उधार दिये थे। अब जब उसने अपनी बुआ के पुत्र से अपनी उधार दी गयी रकम वापस मांगी तो उसने उसके घर पर आकर उसे व उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। चींख पुकार पर आये पास पडौस के लोगों ने उन्हे बचाया। आरोपी धमकी देता हुआ मौके से चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

उत्पीडन का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक विवाहिता ने पति व ससुराल वालो पर उत्पीड़न व ससुर पर छेडछाड का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में मौहल्ला ब्रहमपुरी निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी नसीरपुर रोड नई दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका पति सोफ्टवेयर इंजीनियर है जो बैंगलोर में कार्यरत है। आरोप है कि ससुर उस पर बुरी नजर रखता था और अकेला पाकर उससे छेडछाड करता है। बीमार पडने पर उसका इलाज भी नहीं कराया गया। उसके पैर का आपरेशन भी मुजफ्फरनगर में हुआ। आरोप है कि पति मुजफ्फरनगर आया और उसे अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

एक मुश्त समाधान योजना ३१ दिसंबर २०२३ तक रहेगी लागू उपभोक्ता उठाएं लाभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर विद्युत वितरण मंडल प्रथम मुजफ्फरनगर के अधीक्षण अभियंता श्री एस के अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि एक मुश्त समाधान योजना ३१ दिसंबर २०२३ तक लागू रहेगी उपभोक्ताओं को चाहिए कि इसका अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं और समस्याओं का निस्तारण भी कराएं
अधीक्षण अभियंता नगर विद्युत वितरण प्रथम मुजफ्फरनगर के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के सभी सम्मानित नागरिकों एवम् विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में उशप्रश शासन द्वारा उत्तर प्रदेश में एक मुश्त समाधान योजना लागू है जिसके मुख्य बिन्दु निम्नवत् हैरू-
१. एक मुश्त समाधान योजना ३१ दिसम्बर २०२३ को समाप्त हो जाएगी और इसका आगे विस्तार नहीं होगा।
२. चोरी और आर. सी. के मामलों में अंतिम चरण में अभी भी ५० प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
३. किसानों के नलकूप के विद्युत बिल में ३१ मार्च २०२३ तक के बिलों में ब्याज माफी की सुविधा एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है।
४. अप्रैल २०२३ के बाद किसी भी किसान से उनके निजी नलकूप का विद्युत बिल नहीं लिया जाएगा।
५. बिल रिवीजन के जो मामले हैं उनका भी सुधार करते हुए एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है।
६. ३१ दिसम्बर २०२३ को ओ.टी.एस. योजना समाप्त हो जाएगी, उसके उपरान्त जो पुरानी पद्धति थी. उसके अनुसार विच्छेदन कर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि एक मुश्त समाधान योजना के अवसर का पूर्ण लाभ उठाये। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि एक मुफ्त समाधान योजना का लाभ अवश्य उठाएं और कठिनाइयों से छुटकारा पाएं।

 

दान कर अपना सहयोग प्रदान कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आज डीएवी पीजी कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय वस्त्र एकत्रीकरण शिविर के अंतिम दिन कॉलेज के विद्यार्थियो , शिक्षकों और कर्मचारियों ने गर्म ऊनी वस्त्र शिविर में दान कर अपना सहयोग प्रदान किया। समाज कल्याण समिति संयोजक डॉ मुकेश चंद ने बताया कि कॉलेज की समाज कल्याण समिति के दो दिवसीय वस्त्र एकत्रीकरण शिविर का शुभारंभ कल प्रबंध समिति के सचिव डॉ एम के बंसल और कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीव मित्तल द्वारा किया गया था शिविर के प्रथम दिन काफी गर्म ऊनी वस्त्र इकठ्ठे हुए और आज दूसरे दिन भी महाविद्यालय परिवार द्वारा समाज कल्याण से जुड़े इस शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और गरीबों असहायों के लिए वस्त्र एकत्रीकरण में अपना सहयोग प्रदान किया तथा समाज कल्याण समिति द्वारा रखे गए दान पात्र में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सहायता राशि प्रदान की । उन्होंने कहा कि शिविर के संचालन में कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीव मित्तल और समिति सदस्यों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया डी ए वी कॉलेज के छात्रसंघ संयुक्त सचिव एवं समिति सदस्य अमन जैन ने बताया कि हमारे द्वारा लगाए गए इस शिविर का उद्देश्य कपड़े एकत्रित करके जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में सभी लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि एकत्रित किए हुए कपड़ों को गरीबों और असहायों में बांटने के लिए जल्द ही समिति की अगली बैठक बुलाई जाएगी जिसमें वस्त्रों के वितरण की तिथि और स्थान निश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी स्वयंसेवकों का शिविर में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर सभी समिति सदस्य जिनमें शिक्षको में डॉ अनुज, डॉ आसिफ, डॉ शुभम, डॉ सुभाष, डॉ अरविन्द, डॉ पूजा, तथा स्वयंसेवक माहेनूर, नदीम, अशफाक, पारुल, विशु , कसाना, सादिका, रिया, सायरा उपस्थित रहे।

 

रियावली नंगला में बैठक आयोजित
बुढाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)खण्ड शिक्षा क्षेत्र बुढाना के न्याय पंचायत टोडा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रियावली नंगला में मासिक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में खण्ड शिक्षा क्षेत्र बुढाना में न्याय पंचायत टोडा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रियावली नंगला में श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में मासिक संकुल बैठक का आयोजन शासन के द्वारा भेजे गए एजेंडे के अनुसार किया गया। बैठक में नोडल शिक्षक संकुल श्री गयूर अली , सभी शिक्षक संकुल- रविकांत, श्री रफीकात पवार एवं श्री पवन कुमार और न्याय पंचायत टोडा के अंतर्गत सभी उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के उपस्थित अध्यापक अध्यापिकाएं एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता उच्च प्राथमिक विद्यालय रियावली नंगला के प्रधानाध्यापक श्री यूनुस जी ने की। शिक्षक संकुल रविकांत के द्वारा कक्षा के संतुलन पर विचार प्रकट किए गए। प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की अध्यापिका श्रीमती पंकज मैडम एवं उनकी टीम के द्वारा गणित का टीएलएम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। सभी शिक्षक संकुल ने विद्यालय को निपुण बनाने के लिए अपने-अपने विचार प्रकट किये। श्री यूनुस जी की अध्यक्षता में बैठक का सफल आयोजन किया गया।

 

हाथ साफ
मीरापुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)छत के रास्ते घर मे घुसे व्यापारियों ने घर मे रखी नकदी व सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मेन बाजार निवासी चीनी तेल व्यापारी संदीप रस्तौगी के यहां बीती देर रात छत के रास्ते घर मे घुसे कुछ अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सिलेंडर व कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।

 

सिविल बार एसोसिएशन का हुआ चुनाव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के वार्षिक चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से चल रहे मतदान को लेकर सिविल बार परिसर में अच्छी-खासी गहमा-गहमी बनी रही। एक और जहां अधिवक्ताओ ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया वहीं दूसरी और इस दौरान चुनावी गुफ्तगू होती रही।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कचहरी परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन के सैन्ट्रल हॉल में मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश त्यागी एवं बिजेन्द्र प्रकाश की मौजूदगी में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान हुआ। उल्लेखनीय है कि सिविल बार मे करीब 362 वोटर हैं। सिविल बार के चुनाव मे इस बार दो गुट आमने सामने हैं। जिनमें एक गुट की और से अध्यक्ष पद हेतु ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक एडवोकेट, महासचिव के लिए सतेन्द्र कुमार, सह सचिव प्रशासन के पद हेतु प्रवीर कुमार संगल,कोषाध्यक्ष हेतु सुधीर गुप्ता एड. आदि चुनाव मैदान मे हैं। वहीं दूसरी और दूसरे गुट की और से सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार शर्मा एड. महासचिव पद हेतु सुनील कुमार मित्तल, सहसचिव प्रशासन के पद पर श्रीमति मानसी शर्मा, कोषाध्यक्ष के पद पर कपिल कुमार गुप्ता चुनाव मैदान मे हैं। एल्डर कमैटी के वरिष्ठ अधिवक्ता जयनन्द त्यागी एडवोकेट के संरक्षण मे विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच समाचार लिखे जाने तक मतदान कार्य जारी रहा। आज हो रहे इस चुनाव के कारण सिविल बार परिसर मे गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। मतदान के लिए पहुंचे अधिवक्ता चुनावी चर्चा करते नजर आए। 21 दिसम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ होगा। मतगणना पूर्ण होने पर चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनावी नतीजों की घोषणा की जाएगी।

 

मुजफ्फरनगर पहुंचे अयोध्या से राम लला के अक्षत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अयोध्या से श्री राम लला के भेजे अक्षत मुजफ्फरनगर पहुंचे और शहरवासियों ने ढोल नगाड़ों से शोभायात्रा निकाली गई।
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षतो को भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर के प्रांगण से एक शोभायात्रा का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल के सानिध्य में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनियों द्वारा किया गया। जो विद्यालय से आरंभ होकर नई मंडी कीर्तन भवन द्वारकाधीश मंदिर और देवी मंदिर में श्री रामचंद्र जी के मंदिर में रखा गया जो १ जनवरी से समस्त नगरवासियों में वितरित किए जाएंगे। जिसका उद्देश्य नगर के समस्त नगरवासियों को श्री रामचंद्र जी की जन्मभूमि अयोध्या में बना रहे भव्य राम मंदिर के स्थापना दिवस से अवगत करना और श्री रामचंद्र जी के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करना है।

 

लावारिस शवों की अस्थियां विसर्जित की
जानसठ ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के पास संसाधनों का अभाव जरूर है लेकिन हौंसले बुलंद हैं एक साथ कई लावारिस मर्तको की अस्थियों को शुक्रताल गंगा में विसर्जित किया।लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी ने वारिस बनकर जिन शवों के निशुल्क अंतिम संस्कार किया था उन सभी की अस्थियों को शुक्रताल गंगा में विसर्जित किया।
और आत्माओ की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर पुण्य आत्माओं को जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिले ऐसी ईश्वर से प्राथना की।
क्रांतिकारी शालू सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास सन साधनों का अभाव है उसके बावजूद भी वे कभी होंसला नही हारती उनके बड़े भैया राजू सैनी के अलावा अब कुछ अन्य सहयोगी भी उनका सहयोग करने लगे हैं। जिससे उन्हें और ताकत मिली है।साथ ही शालू सैनी ने अपील करते हुए कहा कि इस सेवा में जो भी दानवीर इच्छा सहयोग करना चाहते है वह संस्था के ८२७३१८९७६४ गूगल पे या फोन पे पर कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील भी की सामाजिक कार्य अकेले नही हो सकते इसलिए वो सभी का सहयोग चाहती है जिसका इस दुनिया में कोई नही है उनकी अंतिम बिदाई के सहयोगी जरूर बने।

 

”पोस्टर प्रदर्शनी“ का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत बी0बी0ए0 विभाग के छात्र/छात्राओं के लिए फिट इंडिया सप्ताह के तहत ”पोस्टर प्रदर्शनी“ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मिततल व श्री राजीव पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य फिट इंडिया सप्ताह मनाने और जागरूकता बढ़ाने व फिट इंडिया को एक जनआंदोलन बनाना था। इसमे शिक्षको व छात्र/छात्राओं द्वारा फिटनेस की शपथ ली गयी। प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल जी ने अपने शब्दो को व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 29 अगस्त 2019 को फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया गया था। इसके तहत हमारे संस्थान में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें, जिसमें क्विज, निबंध, पोस्टर मेकिंग, लेखन, चित्रकारी, पारंपरिक और स्थानीय खेल, योगासन आदि प्रतियोगिताएं शामिल है। फिट इंडिया मूवमेंट का उददेश्य आसीन जीवन शैली से लेकर दिन-प्रतिदिन के जीवन के शारीरिक रूप से सक्रिय तरीके से व्यवहार में परिवर्तन कर प्रोत्साहित करना है। बी0बी0ए0 विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने अपने विचारों को प्रकट करते हुये कहा कि सभी को फिटनेस को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आवाहन करते हुए कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट स्वस्थ भारत की दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। फिट इंडिया मूवमेंट को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि यह अभियान फिटनेस और स्वस्थ रहने की आदतों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डा0 संगीता गुप्ता ने सफलतापूर्वक किया। उन्होने बताया कि छात्र/छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी में फिट इंडिया मूवमेंट से संबंधित विविध स्वरूपों को पोस्टरस पर प्रदर्शित किया तथा अपनी कला के रूप में भिन्न-भिन्न कलात्मक फिटनेस से जुडे डिजाइन दर्शाये। जिससे खुबसूरत कलाकारी को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गये। जिसमें छात्र/छात्रायें साक्षी, अर्पणा, अंजलि, अक्षत जिन्दल, तनीषा, खुशी व ऑचल ने प्रतिभाग किया। उन्होने छात्र/छात्राओं के उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्द्यन करते हुए प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया व उनकें उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी0बी0ए0 विभाग से दीपक गर्ग, डा0 अक्षय जैन, मौ0 अन्जर, पूर्वी संगल, सोनिका, अभिषेक बागला, रोबिन मलिक, राहुल शर्मा, श्वेता, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, उमेश मलिक, सतीश, अमित आदि शिक्षकगण व स्टॉफ तथा छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

 

सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डी ए वी महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि, ष्सड़क सुरक्षा से विषय पर जागरूकता तो जरूरी है ही साथ ही इसे अपने जीवन में उतारने की और अधिक आवश्यकता है।ष् कार्यक्रम के दौरान डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमेशा ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इसके साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर संध्या जैन, डॉ सत्येंद्र कुमार, डॉ चारू त्यागी, डॉ हर्ष धनकड़, डॉ धनदेवी मिश्रा,राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी क्रमशः डॉ संजीव कुमार ,डॉ आसिफ, डॉ सोमराज पथिक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

 

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारना शर्मनाक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने एक बयान में कहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद परिसर में धरना स्थल पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की नकल उतारना शर्मनाक कार्य है। ये लोग एक तरह से नकल उतारकर किसान प्रष्ठभूमि से आये उपराष्ट्रपति का अपमान कर रहे थे। इस घटना के समय सामने खड़े राहुल गांधी अपने फोन से धनखड़ की इस मिमिक्री का वीडियो भी बना रहे थे।और मनोज झा और केसी वेणुगोपाल समेत वहां मौजूद सारे सांसद एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का मजाक उड़ता देख हंस रहे थे।
ये घटना शर्मनाक है, हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है। और दूसरा सांसद इसकी वीडियो बना रहा है। गिरावट की कोई हद नहीं है। इस तरह की घटना को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।
इससे पहले भी इंडिया गठ्बन्धन के कुछ नेताओं ने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के बारे में गलत टिप्पणियां की थीं। उनका यह बयान बिलकुल भी उचित नहीं कहा जा सकता है है। हम इस धटना की निंदा करते है और इन संसदों से कहना चाहते है कि इन्हें इसके लिए माफी मंगनी चाहिए। और इनकी पार्टी की नेता ममता बनर्जी को भी इनके विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए।

 

उपराष्ट्रपति की टीएमसी सांसद द्वारा नकल उतारना शर्मनाक हैः अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद परिसर में धरना स्थल पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की नकल उतारना व कुछ के द्वारा वीडियो शूट करना शर्मनाक घटना है। ये सांसद नकल उतारकर व वीडियो बनाकर किसान प्रष्ठभूमि से आये उपराष्ट्रपति का अपमान कर रहे थे।
इस घटना के समय सामने खड़े राहुल गांधी अपने फोन से धनखड़ की इस मिमिक्री का वीडियो भी बना रहे थे।और मनोज झा और केसी वेणुगोपाल समेत वहां मौजूद सारे सांसद एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का मजाक उड़ता देख हंस रहे थे।भारत के उपराष्ट्रपति के अपमान की घटना पर इंडिया गठबंधन में शामिल एक किसान नेता जयंत चौधरी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
ये घटना शर्मनाक है और अस्वीकार्य भी है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है।और दूसरा सांसद इसकी वीडियो बना रहा है। गिरावट की कोई सीमा नहीं है। इस तरह की घटना को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।
इससे पहले भी इंडिया गठ्बन्धन के कुछ नेताओं ने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के बारे में गलत टिप्पणियां की थीं। संसद में हुई सुरक्षा की घटना पर राहुल गांधी का बयान आया था कि ऐसा बेरोजगारी की वजह से हुआ है। उनका यह बयान बिलकुल भी उचित नहीं कहा जा सकता है। हम इस धटना की निंदा करते है और इन संसदों से कहना चाहते है कि इन्हें इसके लिए माफी मंगनी चाहिए। और इनकी पार्टी की नेता ममता बनर्जी को भी इनके विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए।

झुलसा युवक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रेलवे स्टेशन पर एक युवक संदिग्ध हालातों में झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां से उसे रैफर कर दिया गया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड राज्य के रांची निवासी 42 वर्षीय राजेश पुत्र राजेंद्र को रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालातों में गम्भीर रूप से झुलस जाने पर 108 एम्बुलैंस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे हायर सैन्टर के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

 

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के चुनाव अधिकारीगणों की एक आवश्यक मीटिंग मुख्य चुनाव अधिकारी सै. रौनक अली जैदी एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें चुनाव अधिकारीगण मदनलाल अरोरा, राजीव शर्मा, अमोद त्यागी, उदयवीर पोरिया, तरुण गोयल, धर्मन्द्र पुण्डीर, कैलाशचन्द, दीपक धीमान अधिकारीगणों के साथ-साथ इस वर्ष के अध्यक्ष एवं महासचिव प्रत्याशियों ने भाग लिया, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोई भी प्रत्याशी कचहरी के बाहर कोई मीटिंग अथवा लंच/डीनर पार्टी नहीं करेगा तथा प्रचार कचहरी प्रांगण में ही करेगा। आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन किया जाएगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =