Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ‘श्रीराम कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय योग चिकित्सा शिविर का हुआ समापन’’

Muzaffarnagar News:श्रीराम कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय योग चिकित्सा शिविर के समापन के अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, महाविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डा0 विनीत कुमार शर्मा तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागध्यक्ष प्रमोद कुमार उपस्थ्ति रहे। शिविर में बडी संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक और चिकित्सा जांच के साथ-साथ योग के संबंध में जानकारी ली।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की विभिन्न संकाय के अध्यापक गण तथा छात्र-छात्राओं द्वारा बडी उत्सुकता से हिस्सा लिया गया। योगाचार्य डा0 अरविन्द वैदवान ने जानकारी देते हुये बताया कि यह योग चिकित्सा शिविर दिनांक 04.10.2021 से 06.10.2021 तक चला जिसमें लगभग 160 लोगो ने पंजीकृत होकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय द्वारा प्रतिमाह ऐसे चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम मे आगे जानकारी देते हुये बताया कि आगामी 07 अक्टूबर 2021 से महाविद्यालय में प्रतिदिन सुबह प्रातः 6 बजे से प्रातः 7 बजे तक निःशुक्त योग की कक्षायें भी चलाई जायेगी।
तीन दिवसीय योग चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन समापन अवसर पर शिविर में उपस्थित लोगो ने सर्वप्रथम वैदिक प्रार्थना की गई

उसके बाद डा0 अरविन्द वैदवान, योगी सुनील कुमार एवं योगाचार्या साक्षी शर्मा द्वारा शिविर मे उपस्थिति लोगो की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों जैसे- मर्म चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वर योग एवं योगासन, प्राणायाम, ध्यान जैसी अनेक प्रकार की योग क्रियाओं द्वारा प्रभावी चिकित्सा की गयी।

इस अवसर पर डॉ0 आदित्य गौतम, निदेशक, श्रीराम कॉलेज ने कहा कि श्रीराम कॉलेज के योग शिक्षा विभाग के आचार्यो के द्वारा समाज की सेवा अनुकरणीय है। शिविर में भारतीय संस्कृति के अनुरूप चिकित्सा पद्धति से रोगियों की स्वास्थ्य सेवा बड़ी उपलब्धि है। इस कार्य से श्रीराम कॉलेज के योग शिक्षकों में अपने पेशे के प्रति श्रद्धा व सेवा का भाव प्रदर्शित किया है। शिविर के बाद भी योग-चिकित्सा का लाभ देने के लिए कॉलेज परिसर में योग शिविर का नियमित संचालन कराना भी प्रस्तावित है

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल द्वारा शिविर में उपस्थिति प्रतिभागियों को योग के लाभ बताते हुये कहा कि उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति मनुष्य की अमूल्य निधि है जिसके आधार पर मनुष्य जीवन के सभी उददेश्यों को परिपूर्ण करने के लिये कुछ न कुछ कर्म करता ही रहता है। ऐसा दौर जब हमारे आस-पास मोबाईल फोन टेलिविजन और कई अन्य सुविधाएं है वही हमारे लिये योग की ओर ध्यान केंद्रित करना भी जरूरी हो गया है।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि सांसारिक मनुष्य सदैव सुख की कामना करता है तथा सुख की प्राप्ति के बिना समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति संभव नही है। उन्होंने बताया कि योग का व्यावहारिक लाभ देखे जाये तो यह शारीरिक एवं मानसिक रोगो को दूर करने के लिये एक उत्तम चिकित्सा पद्धति है।

इसके पश्चात ्योगाचार्य डॉ0 अरविन्द वेदवान ने बताया कि योग चिकित्सा पद्धति कारगर है। अन्य पद्धतियों में जहां शरीर में कोई दूसरा रोग घर जाता है और वह वर्तमान की बीमारी का ही इलाज करते हैं। वहीं इस पद्धति में रोग को जड़ से मिटाया जाता है।

योग चिकित्सा शिविर में मरीजों के रोगों के अनुसार योग व आसन की जानकारी दी गई तथा खानपान में बदलाव एवं दिनचर्या में सुधार की सलाह दी गई
इस अवसर पर महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, साक्षी, भूपेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, अमरदीप, सुनील, प्रशान्त आदि उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 9 =