उत्तर प्रदेश

Aligarh: ओगर कट के पास हादसे में बेटे की मौत

Aligarh शनिवार की शाम करीब पांच बजे हाईवे पर ओगर कट के पास दो बाइकें टकरा गईं। इससे एक बाइक पर मौजूद दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप घायल हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर के गांव थोराबंकापुर निवासी दिलशाद खान अपनी पत्नी तनु व दो वर्ष के बेटे सैफ अली खान के साथ गांव पैराई में नाना की मौत में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

ओगर कट के पास खुर्जा की ओर से तेजगति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक मेें टक्कर मार दी। इससे सैफ अली खान की मौके पर मौत हो गई। उसकी मां तनु की गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस से मिली खबर पर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 19 =