वैश्विक

जिसकी बात एक नहीं, उसका एक बाप नहीं: Hindu Mahasabha

 कृषि कानूनों के वापस होने के ऐलान के बाद अखिल भारत Hindu Mahasabha ने अपने अलीगढ़ के कार्यालय से पीएम मोदी की तस्वीर उतारकर वीडी सावरकर की तस्वीर लगा दी है। हिंदू महासभा के अधिकारियों का कहना है कि जिसकी बात एक नहीं, उसका एक बाप नहीं। ऐसे नेता की तस्वीर हम अपने कार्यालय में नहीं लगाएंगे जो अपनी ही बातों से पलट जाए। आज कृषि कानून पर पलट गए हैं तो कल 370 और सीएए और एनआरसी जैसे कानून वापस भी वापस ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने नए कृषि कानून को वापस लेने का फैसला किया, जिसका एक तरफ समर्थन होता दिखा तो कुछ लोगों ने इस फैसले से नाराजगी जताई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित अखिल भारत Hindu Mahasabha कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो गायब हो गया है। कानून वापसी से महासभा सहमत नहीं है।

हालांकि बीजेपी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि जो हुआ वो काफी गलत है। हिंदूवादी छवि ही बीजेपी की ताकत है। हिंदू संगठन इस तरह के तेवर दिखाएंगे तो छवि को धक्का लगेगा।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री की तस्वीर हमने उस दिन लगाई थी जब उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित की थी। लेकिन जिस तरह से सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए हैं इससे लगता है कि सरकार ने अलगाववादियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। अब तक सरकार जिन किसानों को अलगाववादी, खालिस्तानी गुंडे बता रही थी, उनके सामने घुटने टेककर दबाव में यह कानून वापस लिया है। उनका कहना था कि ऐसे तो सरकार कल को सीएए व एनआरसी और कश्मीर से धारा 370 को भी वापस ले लेगी।

उन्होंने कहा कि अगर फिर से दिल्ली में सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों के साथ आतंकवादी धरने पर बैठेंगे तो सरकार दबाव में यह कानून भी वापस ले लेगी। सरकार ने अपनी कथनी और करनी में अंतर किया है। इससे समूचे देश का विश्वास प्रधानमंत्री ने तोड़ा है।

Hindu Mahasabha की महिला पदाधिकारी ने कहा कि वो पीएम मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। लेकिन राजा वो जो सिद्धांतों से समझौता न करे। आज वो सरकार के फैसले से आहत हैं। जो हुआ वो बहुत गलत हुआ। उनका कहना था कि पीएम ने राजनीति के लिए अपने सिद्धांतों की बलि दे दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 9 =