Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा मास्क व टोपी तैयार करायी

मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव हेतु बड़ी संख्या में फैशन डिजाइनर नीलम बुटीक के सहयोग से मास्क व टोपी तैयार कराई जा रही है।

देश मे जहाँ कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है जीवन अस्तव्यस्त हो रहा है सरकारी मशिनिरी /तंत्र फेल हो रहा है वही जनपद की सामाजिक संस्थाए वैश्विक महामारी में जनमानस के सहयोग में बड़ी सेवाएं दे रही है। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार ने वर्ष २०२१ में फैली वैश्विक महामारी से बचाव हेतु हजारो की संख्या में मास्क व टोपी बनवाकर निःशुल्क वितरण करने का जिम्मा उठाया है।

ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव मंजू धीमान का कहना है कि जब जन जीवन ही नही बचेगा तो कोई सेवा किसके लिए करेगा ऐसे में अभी भी देखा जा रहा है कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाह हो रहे है।

वैश्विक महामारी गांव देहात की ओर बढ़ रही है। ब्लेक फंगस, व्हाइट फंगस जैसी जान लेवा बीमारी जनपद में भी दिखने लगी है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी जनता को जागरूक करना है और मास्क का उपयोग बच्चे, बड़े, महिला, पुरुष, मरीज व गांव देहात में भी सभी को करना चाहिए। दल ट्रस्ट परिवार ने ये निर्णय लिया है

कि जनपद में सेवा में लगे कोरोना वॉरियर्स गली मोहल्ले में बैठे चिकित्सक, सड़को पर जगह जगह अपनी ड्यूटी का पालन कर रहे पुलिस प्रशाशन,नगर में स्वच्छता अभियान में दिनरात लगे सफाई कर्मचारियों ,मीडिया पत्रकार बंधुओ एवं गांव देहात में हजारों की संख्या में बहुत सुंदर व सेफ्टी हेतु मास्क व टोपी वितरण कर दल ट्रस्ट परिवार वैश्विक महामारी में अपनी जिम्मेदारी निभाने का काम करेगी।

आज जनपद के नगर पालिका परिषद दफ्तर में अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह एवं परियोजना अधिकारी सरदार बलजीत सिंह ,कृष्णापूरी, वहलना, रामपुरी में अपने हाथों से बने मास्क व टोपी पहनाकर कोरोना से बचाव हेतु जानकारियां दी । आज सुबह घर से निकलते ही शुरुआत करते हुए मास्क टोपी का वितरण किया गया।जिसपर सभी ने दल ट्रस्ट परिवार का धन्यवाद किया।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित पत्र के माध्यम से जनपद में कुछ गांव गोद लेने का काम करेगी ताकि गांव देहात की जनता को दल ट्रस्ट परिवार कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव हेतु जानकारी उपलब्ध करा सके

गांव में अज्ञानता के अभाव में सही उपचार न लेने पर उन्हें सही उपचार चिकित्सको के सहयोग से दिलाने का काम कराने को दल ट्रस्ट परिवार हर सम्भव तैयार है।

कोरोना वैश्विक महामारी समय मे नीलम बुटीक से नीलम जी,संदीप जी,कुसुमलता ,संदीप धीमान,प्रदीप धीमान,गौरव धीमान,मंजू धीमान,वीरेंद्र धीमान,मोहित धीमान,संजय धीमान,आशीष धीमान, आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =