Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रांति सेना के सैकडो कार्यकर्ताओ ने संजय राउत का विरोध कर पुतला फूंका तथा प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के सैकडो कार्यकर्ताओ ने नगर प्रकाश चौक पर एकत्रित हो शिव सेना नेता संजय राउत का विरोध कर पुतला फूंका तथा प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शरद कपूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो शिव सेना बाला साहब ठाकरे के समय मे हिन्दुवादी पार्टी हुआ करती थी और बहन बेटियो के सम्मान की लडाई लडती थी

उसी शिव सेना के नेता संजय राउत आज बहन बेटियो का अपमान कर रहे हैं। और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनावत को महाराष्ट्र मे न घुसने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं।

क्रांति सेना आज विरोध स्वरूप संजय राउत का फूक रोष व्यक्त कर रही है। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी गुण्डागर्दी बर्दाश्त नही करेगी। क्रांति सेना नगर प्रमुख लोकेश सैनी ने कहा कि उनकी पार्टी गुण्डागर्दी बर्दाश्त नही करेगी।

नगर प्रमुख लोकेश सैनी ने कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे के समय मे शिव सेना कटटर हिन्दूवादी पार्टी की पहचान रखती थी लेकिन आज उनके पुत्र उद्धव ठाकरे के समय मे उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लालच मे बाला साहब ठाकरे के सभी आदर्शो को तिलांजलि दे दी है।

इस दौरान विनीत शर्मा,उज्जवल पंडित, प्रदीप कोरी, शैलेन्द्र शर्मा, बसंत उपाध्याय, कुलदीप सूर्यवंशी, अमित कुमार, आदित्य शर्मा, नानक प्रजापति,अमित पाल, सुनील प्रजापति, दाता राम, मुकेश कश्यप, दीपक धीमान, रोहित दक्ष,सोनू प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eleven =