उत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा (प्रयोगात्मक) अब 03 दिसम्बर को सम्पादित होगी- कपिल देव

मुजफ्फरनगर 24 नवम्बर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के अनुरोध पर 01 दिसम्बर को आयोजित होने वाली अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा (प्रयोगात्मक) अब 03 दिसम्बर को सम्पादित होगी।

उत्तर प्रदेश में आगामी 01 दिसम्बर को होने वाले विधान परिषद् (स्नातक एवं शिक्षक) चुनाव को देखते हुए मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गत 20 नवम्बर को केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय को पत्र लिखकर 01 दिसम्बर को आयोजित होने वाली अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा को स्थगित कराने की मांग की थी।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा था कि एमएलसी चुनाव में मतदान करने के लिए प्रधानाचार्य, अनुदेशक, कार्यदेशक एवं कर्मचारी अपने मूल निवास स्थान पर जायेंगे। ऐसे में परीक्षाएँ सम्पादित कराये जाने में स्वाभाविक रूप से असुविधा होगी।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा नवम्बर/दिसम्बर-2020 (प्रयोगात्मक) को स्थगित करते हुए 03 दिसम्बर को प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पादित कराये जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − six =