Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें-चंद्र मोहन सिह

मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति नीहित है। पार्टी तथा संगठन हित मे सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए एवं पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमो का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई मन्डी क्षेत्र के गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पंहुचे भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला मुजफ्फरनगर के प्रभारी चंद्र मोहन सिह ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।

वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन सिह ने कहा कि पार्टी व संगठन हित ही सर्वोपरी है। पार्टी हाईकमान के निर्देशो का अक्षरसः पालन किया जाना चाहिए तथा पार्टी की नीतियों का जन जन तक प्रचार प्रसार होना चाहिए।

उन्होने कहा कि संगठन मे ही शक्ति नीहित है। कोई भी राजनैतिक दल उस दल के पार्टी कार्यकर्ताओ की लगन शीलता पर सफलता हासिल करता है। अतः कार्यकर्ताओ को उचित सम्मान मिलना चाहिए।

भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग,विशाल गर्ग, पंचायत चुनाव प्रभारी यशपाल पंवार, डा.पुरूषोत्तम गौतम आदि ने चंद्र मोहन सिह को बुके भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

भोपा। भाजपाईयो ने क्षेत्रिय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जोली गंगनहर पर एकत्रित भाजपाईयो ने सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल की मौजूदगी मे क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत किया। इस दौरान दर्जनो भाजपाई मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 2 =