उत्तर प्रदेश

सभी ग्राम प्रधान अपने गांव को ‘स्मार्ट विलेज बनाने की सभी जरूरी कोशिश करें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से चर्चा कर गांवों के विकास के लिए उनका मार्ग दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लेकर चुने गए ग्राम प्रधानों को बधाई। उन्होंने आपका दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में जबकि कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक चरण में पहुंच रही है, तब आपकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

 

पंचायती राज व्यवस्था हमारे लोकतांत्रिक प्रणाली की अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती के आधार है। आप सभी इस पद की गरिमा के अनुरूप इसके उद्देश्य को निश्चित ही सफल करेंगे।

 

उन्होंने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि बहुत से ग्राम प्रधानों ने बगैर शपथ ग्रहण की औपचारिकता की प्रतीक्षा किये परिणाम के तत्काल बाद निगरानी समितियों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया। पिछले दिनों मैं सहारनपुर गया था, वहां मैंने देखा कि एक महिला प्रधान, कोरोना मरीजों को अपने घर से भोजन उपलब्ध करा रहीं थीं। उनके रहने के लिए ग्राम पंचायत भवन का उपयोग किया। ऐसे अनेक प्रेरणास्पद कार्य पूरे प्रदेश में हो रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग के कारण ही आज यह स्थिति है कि जिस प्रदेश के बारे में विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था कि मई में यहां हर दिन एक लाख केस आएंगे, वहां आज कुल मरीजों की संख्या 52000 है। बीते 24 घंटों में यहां मात्र 2402 नए कोरोना मरीज पाए गए। हमारी रिकवरी रेट बहुत अच्छी है तो पॉजिटिविटी दर 01 से नीचे आ गई है।

हम कोरोना की दूसरी लहर से लड़ते हुए आज उस स्थिति में हैं, जहां से सजगता, सतर्कता, सावधानी बहुत आवश्यक है। ग्राम प्रधान के रूप में आप सभी अपने-अपने गांवों की निगरानी समितियों के अध्यक्ष हैं। हमारी निगरानी समितियों ने अब तक बहुत ही अच्छा कार्य किया है। एक-एक घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की, जरूरत के अनुसार उन्हें मेडिकल किट दिया। लोगों के टेस्ट कराए, क्वारन्टीन किया। निगरानी समितियों के पास इन्फ्रारेड थर्मामीटर है, सैनेटाइज़र है। अब आप की देखरेख में यह कार्य तेजी से और आगे बढ़ेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 9 =